Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

शिक्षक दिवस पर विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शिक्षक दिवस पर विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


तेघड़ा /बेगूसराय 5 सितंबर गुरुवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र  के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किए गए। वही गुरु शिष्य की परंपरा का निर्वाह करने के साथ-साथ छात्र छात्राओं ने अपने गुरुजनों को यथाशक्ति उपहार भेंट किया। और केक भी काटा गया। नॉलेज इंग्लिश एकेडमी स्कूल तेघड़ा में बच्चों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ टीचर्स डे मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर पल्लवी राधा कृष्ण के तैलीय चित्र के सामने केक काटकर शुरू किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निर्देशक रजनीश कुमार ने बच्चों को उनके जीवन में गुरु के महत्व के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि गुरु का जीवन में सर्वोच्च स्थान होता है। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दनियालपुर नंबर 2 में  शिक्षक दिवस यानी 5 सितंबर को बड़े उत्साह और जोश के साथ एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना शुरू से हुई‌ और उसके बाद दीप प्रजनन किया गया छात्रों ने दर्शकों को मंत्र मुक्त करने के लिए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अरुण कुमार राम ने सभी अध्यापकों से कहा कि अध्यापक ही विद्यार्थियों की प्रेरणास्त्रोत होते हें ।

इसलिए एक अच्छे अध्यापक को हमेशा स्वयं प्रेरित रहना चाहिए और विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करने का माध्यम बनना चाहिए।संस्कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मघुरापुर  में प्रधानाध्यापिका मुनचुन कुमारी एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक महेश सिंह के नेतृत्व में बच्चों के बीच शिक्षा दिवस क्यों मनाया जाता है उसपर विस्तार से बताया गया जबकि प्राचीन परंपरा के तहत आज भी गुरु के प्रति शिष्यों का आदर दिखाई दे रहा है।

वही उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुसहरी गौर 2 में प्रधानाध्यापक मोहम्मद कफिल अख्तर एवं शिक्षकों की उपस्थिति में छात्रों ने केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया। जहां सभी रसोइया को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।प्रधानाध्यापक ने डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के शब्दों को दोहराते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी अद्वितीय होता है।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अध्यापकों का सम्मान करने को कहा। वही उत्क्रमित मध्य विद्यालय हसनपुर में शिक्षक और बच्चों ने केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया।प्रधानाध्यापक चंदन कुमार ने कहा कि शिक्षक ही समाज का आधारभूत अंग होता है। वही उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बरियारपुर बरौनी तीन में प्रधानाध्यापक राजीव पोद्दार सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में बच्चों ने अपने शिक्षकों के साथ मिलकर टीचर दिवस पर गुरुजनों को गिफ्ट दियाऔर उनसे आशीर्वाद लिया




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom