Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

शिक्षा दिवस पर प्रधानाध्यापक शमशेर आलम को मिला बेहतर शिक्षक अवार्ड

शिक्षा दिवस पर प्रधानाध्यापक शमशेर आलम को मिला बेहतर शिक्षक अवार्ड 

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय बिहार शिक्षा परियोजना भवन बेगूसराय में शिक्षा विभाग के तत्वाधान में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं सर्व पल्लवी राधा कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शिक्षक दिवस समारोह की शुरुआत की गई। इस अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा तेघड़ा प्रखंड के मध्य विद्यालय ताजपुर सह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आधारपुर के प्रधानाध्यापक शमशेर आलम एवं प्राथमिक विद्यालय आदर्श नगर फुलवरिया के शिक्षक सुशील कुमार को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बेहतर शिक्षक अवार्ड से सम्मानित किया गया। अवार्ड से सम्मानित होने की सूचना मिलते ही तेघड़ा प्रखंड में खुशी की लहर दौड़ गई। जहां दर्जनों शुभचिंतकों ने  उपलब्धि पर इन्हें शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने अपनी शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानाध्यापक शमशेर आलम एवं शिक्षक सुशील कुमार शिक्षा में नवाचार एवं  शैक्षणिक प्रगति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आ रहे हें। उन्होंने  शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि सभी शिक्षक पूरे मनोयोग से प्रखंड की शैक्षणिक प्रगति में सहयोग करें। सरकारी स्कूल के बच्चों को अपना बच्चा समझ कर पढ़ाए। सरकार यथासंभव विद्यालय के आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने में लगी हुई है। वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम उदय महतो ने बधाई देते हुए कहा कि बच्चों के जीवन में खुशहाली लाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि अब विद्यालयों में शिक्षकों की कमी नहीं है। बिजली पानी ,शौचालय, प्रयोगशाला ,उपस्कर ,स्मार्ट क्लास ,कंप्यूटर, जिम , पुस्तकालय डेस्क ,बेंच रात्रि प्रहरी सभी सुविधा विद्यालय में उपलब्ध है। इन तमाम संसाधनों के समुचित उपयोग से बच्चों के भविष्य को सवारने में अपना उत्कृष्ट योगदान दें। बधाई देने वालों में प्रधानाध्यापक चिन्मयानंद, मनोज सिंह, मोहम्मद सउद आलम, खालिद हुसैन अंसारी, मोहम्मद मंजर सायन, मोहम्मद कफील अख्तर,अनिल कुमार, संजय कुमार, संजीत कुमार, विजय कुमार, चंदन कुमार, दुर्गेश नंदन, अरुण कुमार राम, नवल किशोर सुमन, राजीव पोद्दार, रंजीत कुमार शर्मा, नवीन कुमार,जयशंकर प्रसाद, मनीराम, कारी पासवान, कृष्णदेव पंडित, दिलीप सहनी, निधि राज , विनोद कुमार, गणेश शर्मा, मनोज ठाकुर,मुखिया प्रतिनिधि चंद्रभूषण सिंह बौघू के अलावे ढ़ेर सारे शुभचिंतकों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom