Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

सड़क पर मल मूत्र एवं गंदे पानी न बहाने की अपील

सड़क पर मल मूत्र एवं गंदे पानी न बहाने की अपील 

नावकोठी/बेगूसराय/ आरएम न्यूज संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सदर पंचायत नावकोठी में सड़क पर गंदा पानी बहाने के संबंध में चार व्यक्तियों पर नोटिस जारी किया गया है।पंचायत सचिव नावकोठी के द्वारा श्याम दास,सोनू दास, नरेश दास और चुन्नू दास पर सड़क पर गंदा पानी निकालने को लेकर नोटिस जारी किया गया है।जारी नोटिस में बताया गया है कि आपके द्वारा प्रत्येक दिन सड़क पर घर से मल मूत्र एवं गंदा पानी बहा दिया जाता है, जिसके कारण सड़क पर चलने वाले सभी राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही ग्राम पंचायत में आने वाले वरीय पदाधिकारी द्वारा भी पंचायत के प्रति नकारात्मक टिप्पणी की जाती है।उक्त सभी व्यक्तियों को 24 घंटे के अंदर गंदे पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।वहीं सड़क पर मल मूत्र और गंदे पानी बहाने पर जुर्माना के साथ सरकारी सेवा का लाभ यथा राशन कार्ड बिजली की सुविधा आदि से वंचित करने एवं प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई के बारे में बताया गया है।वहीं जिला मुखिया संघ के महासचिव,प्रखण्ड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिड्डू ने एक बैठक कर समाज के प्रबुद्ध लोगों से अपील करते हुए कहा की सड़क पर गंदे पानी न बहाए एवं कचरा का रखरखाव भी सड़क से अलग हटके करें। नावकोठी मुखिया के द्वारा किए गए बैठक से क्षेत्र के लोगों ने उनकी भूरी - भूरी प्रशंसा की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom