Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

किसान सलाहकार संघ के प्रखंड अध्यक्ष बने विजय पासवान व सचिव अजीत कुमार सिंह

किसान सलाहकार संघ के प्रखंड अध्यक्ष बने विजय पासवान व सचिव अजीत कुमार सिंह 

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

बेगूसराय तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में बुधवार को प्रखंड किसान सलाहकार संघ तेघड़ा की बैठक संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें उक्त कर्मियों ने विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श के उपरांत पुरानी कमेटी को भंग करते हुए प्रखंड स्तरीय संघ का पुनर्गठन  किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर विजय पासवान एवं सचिव पद पर अजीत कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष के पद पर मनोज कुमार पंडित का चयन किया गया। बैठक में संघ के नेताओं ने कहा कि जनसेवकों की भारी कमी की स्थिति में कृषि प्रसार के लिए कृषि परामर्श के रूप में किसान सलाहकारों की नियुक्ति की गई। वर्ष 2015 में जनसेवक के पद पर किसान सलाहकारों के समायोजन को लेकर कृषि विभाग के प्रधान सचिव के द्वारा बनाई गई संचिका को ठंड बस्ती में डालकर  किसान सलाहकारों के साथ घोर अन्याय किया है। उच्च स्तरीय कमेटी की रिपोर्ट को अधूरा बताते हुए विभागीय द्वारा त्रिस्तरीय कमेटी की रिपोर्ट को लागू नहीं किए जाने पर आक्रोश जताया। बैठक में संगठन की मजबूती सहित कई एजेंडा तय किया गया। बैठक में नीरज कुमार, रवि शंकर कुमार, सुरेंद्र कुमार, संजय कुमार सिंह एवं रम्यतन शर्मा सहित अन्य कृषि सलाहकार मौजूद थे।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom