न्यापिन के शिक्षक का अरुणाचल प्रदेश में अवार्ड से किया गया सम्मानित।
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा/ बेगूसराय शिक्षक दिवस के अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के निवर्तमान राज्यपाल लेयूटेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनायिक द्वारा उन्हें अवार्ड से सम्मानित किया गया। बरौनी प्रखंड अंतर्गत निंगा पंचायत के मिर्जापुर चंद निवासी राजेश रंजन पुत्र अमरेंद्र नारायण सिंह जो विगत 26 वर्षों से अरुणाचल के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रयोगशाला सहायक के रूप में कार्यरत हें वर्तमान में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय न्यापिन जिला कुरंग कुगे में कार्यरत हें ।इन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु अरुणाचल प्रदेश सरकार के निवर्तमान राज्यपाल के द्वारा शिक्षक दिवस 2024 के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उन्हें अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस समाचार को लेकर उनके पैतृक गांव सहित बेगूसराय जिले में खुशी की लहर दौड़ गया है। उन्होंने अपने गांव सहित पूरे जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। स्टेट अवार्ड से सम्मानित होने की खबर पर प्रखंड एवं जिले के लोगों तथा उनके सगे संबंधी एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दिया है। बधाई देने वालों में मुखिया बरौनी तीन सह संघ के तेघड़ा प्रखंड अध्यक्ष अमलेश राय, राज वाटर पार्क के प्रबंधक सह मुखिया संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हेमंत कुमार, जिला पार्षद प्रवीण शेखर एवं शिवचंद्र महतो,बरौनी तीन के सरपंच अरविंद सिंह, बरौनी एक के मुखिया पंकज सिंह राधे राधे, बरौनी दो के मुखिया प्रतिनिधि देवराज सिंह, प्रखर साक्षरता सचिव अशोक कुमार ठाकुर,उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव कुमार पोद्दार,सुशील राय ,सुनील राय, जदयू के प्रखंड महासचिव अविनाश कुमार, फुटबॉल टीम के कोच संजीव कुमार मुन्ना, वॉलीबॉल टीम के संयोजक नवीन कुमार सिंह सहित उनके पैतृक गांव मिर्जापुर चंद एवं बरौनी प्रखंड के दर्जनों शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है




