Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

डीआरसीसी में साक्षमता काउंसलिंग के दौरान धराई, सर्टिफिकेट निकला फर्जी

डीआरसीसी में साक्षमता काउंसलिंग के दौरान धराई, सर्टिफिकेट निकला फर्जी 

तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

बेगूसराय साक्षमता पास करने वाले नियोजित शिक्षकों की इन दोनों डीआरसीसी में काउंसलिंग चल रही है। काउंसलिंग के दौरान बुधवार को तेघड़ा की शिक्षिका मधु कुमारी का सर्टिफिकेट फर्जी पाया गया है। हालांकि  इस संबंध में कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हें। जिला शिक्षा विभाग के कार्यालय के आदेश को पलीता लगाने का काम विभिन्न शिक्षक नियोजन इकाई ने किया है जहां शिक्षा विभाग ने कई शिक्षकों को सेवा से हटाने को लेकर पत्र लिखे हें इसके बावजूद नियोजन इकाई ने उसे नजरअंदाज कर विद्यालय में अनवरत बने रहे तो वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की मिलीभगत की बात भी सामने आ रही है। इसी कड़ी में तेघड़ा प्रखंड में भी 38 शिक्षकों पर शिक्षा विभाग के द्वारा गाज गिरी थी।जिसे नियोजन इकाई को पत्र लिखा गया था कि इन सभी शिक्षकों पर कार्रवाई की जाए लेकिन इन पर कार्रवाई नहीं कर विद्यालय में बने हुए हें। जहां शिक्षक की संदिग्ध सलिप्ता सामने आई है। फिलहाल डीआरसीसी में काउंसलिंग के जिम्मे में लिए हुए कर्मियों ने इस संदर्भ में जानकारी देने से साफ मना कर दिया। वहीं मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक मधु कुमारी जो की काउंसलिंग कराने आयी थी। फिलहाल अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हें। अब इसकी क्या वजह है यह तो विभाग ही जानकारी दे सकती है लेकिन सक्षमता के माध्यम से अपने को फर्जी के लगे दाग से बचने का रास्ता ढूंढा जा रहा है। इस संदर्भ में स्थापना डीपीओ रवींद्र साहू से बातचीत किया तो उन्होंने बताया कि अभी संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल जांच के बाद ही स्पष्ट किया जा सकता है कि क्या यह फर्जी शिक्षक है या नहीं।










एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom