सीताराम येचुरी के निधन पर सीपीएम नेताओं ने जताया शोक
तेघड़ा /बेगूसराय
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी )के नेता सीताराम येचुरी के असामयिक निधन पर पूरे देश के वामपंथियों में शोक की लहर है। इसी बीच 13 सितम्बर शनिवार की संध्या पार्टी सदस्यों और हमदर्दों की ओर से बरौनी पंचायत 3 के बिढ़निया बाजार में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव दिवंगत कामरेड सीताराम येचुरी के सम्मान में लाल झंडा को झुकाया गया एवं 2 मिनट मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई । नेताओं ने इसे पार्टी और देश के लिए अपूर्णिय क्षति बताया और उनके संघर्ष और समर्पण देश के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा सूत्र बताया गया। इस अवसर पर कामरेड रामचंद्र गुप्त ने कामरेड सीताराम येचुरी के जीवनी और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनके निधन।पूरे देश के प्रगतिशील आंदोलन के लिए एक बड़ी क्षति है ।उनके योगदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता उनके निधन से भारतीय राजनीतिक के वामपंथी विचारधारा की एक मजबूत आवाज खो दी है। मौके पर कार्यकर्ता सुखदेव दास, गणेश चौरसिया, रंजीत गुप्ता, दीपक साह, जगदीश राय ,अशोक महतो सहित अनेक पार्टी सदस्य और समर्थको उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया


