ठाकुर समाज समिति की जनरल बैठक संपन्न
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
बिरहस्पतिवार को न्यू मार्केट (हिन्दुस्तान केबल्स) के गेस्ट हाउस में सालनपुर ब्लॉक ठाकुर समाज समिति के सभी सदस्यों के द्वारा एक जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया|आज के इस मीटिंग के अध्यक्ष श्री कमलेश्वर ठाकुर जी को बनाया गया और इन्ही के अध्यक्षता में मीटिंग की शुरुआत की गई| आज की इस मीटिंग का मुख्य विषय कमिटी द्वारा खोले गए बैंक खाते की जानकारी देना की किस तरह से बैंक खाते में समाज के सभी सदस्यों के द्वारा पैसे जमा किया जाय तथा उस पैसे का कब और कहा उसका सटिक उपयोग किया जाय|इसके अलावा हमारा समाज नशामुक्त और विकसित समाज हो |हमारे सामाजिक शिक्षा स्तर को कैसे बढ़ाया जाय और कमिटी के द्वारा बिस्वकर्मा पूजा से लेकर छठ पूजा तक बिरहस्पतिवार को दुकान खोलने की अनुमति दी गई इन सभी विषयों पर चर्चा किया गया|आज के इस मीटिंग में सालनपुर ब्लॉक ठाकुर समाज समिति के प्रेसिडेंट श्री कमलेश्वर ठाकुर, सचिव पंकज ठाकुर उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर तथा कोषाध्यक्ष रंजन कुमार शर्मा और समाज के सभी सदस्य उपस्थित थे|कमिटी के द्वारा आमंत्रित किए गए जिला कमिटी के प्रमुख प्रधानबक्ता, श्री रिपु भजन शर्मा, लाला ठाकुर,बासुदेव ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, शंकर ठाकुर, दिलीप प्रमाणिक,परमचंद प्रमाणिक,प्रकाश ठाकुर,अनिल ठाकुर तथा जिला प्रचारक पंकज ठाकुर जी उपस्थित थे|सालनपुर ब्लॉक ठाकुर समाज समिति के द्वारा इस मीटिंग में आसनसोल मेयर श्री विधान उपाध्याय, जिला परिषद मोहम्मद अरमान,एरिया सेक्रेटरी भोला सिंह तथा सभापति कैलाशपति मंडल जी को आमंत्रित किया गया ,ये सभी लोग ठाकुर समाज के इस मीटिंग में आए और हमारे समाज के प्रति विकास के भावों को समाज के सभी सदस्यों के सामने कहा|


