Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत बरौनी एक में पोषण मेला एवं जागरूकता रैली का आयोजन


राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत बरौनी एक में पोषण मेला एवं जागरूकता रैली का आयोजन

तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय विकसित भारत विकसित पंचायत की अवधारणा के तहत पंचायत को स्वस्थ और कुपोषण मुक्त पंचायत बनाने के लिए नीति आयोग के संपूर्णता  अभियान और पोषण माह अंतर्गत तेघड़ा प्रखंड के बरौनी एक पंचायत में 19 सितंबर गुरुवार को  पंचायत स्तरीय पोषण मेला का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन बीडीओ राकेश कुमार एवं सीडीपीओ प्रतिमा आचार्य  ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सभी सेविकाओं। द्वारा अलग-अलग थीम पर प्रदर्शनी आयोजित कर लोगों को पोषण के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही पंचायत स्तर पर जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  ऊपरी आहार का प्रदर्शन ,गर्भवती महिलाओं का गोद भराई एवं खानपान का प्रदर्शन, गंभीर कुपोषित बच्चों हेतु खाद व्यंजन का प्रदर्शन, गर्भवती महिलाओं के पोषण युक्त आहार का प्रदर्शन बच्चों का वजन, लंबाई एवं हाथ धोने का प्रदर्शन के साथ ही गर्भवती महिलाओं को पोषण युक्त आहार लेने हेतु पोस्टर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस दौरान  बीडीओ राकेश कुमार ने कहा  कि समाज कल्याण विभाग के द्वारा पोषण माह  पूरे सितंबर माह तक मनाया जाएगा इसके लिए प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सभी सेविका अपनी पोषक क्षेत्र के लाभार्थियों को सही पोषण के प्रतीक जागरूक करें और बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए जोर-शोर से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से  आम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें  ।  सीडीपीओ प्रतिमा आचार्य ने गर्भवती महिला एवं गंभीर कुपोषित बच्चों के खान-पान एवं पौष्टिक आहार वाले फल फूल तथा दूध आदि का सही ढंग से प्रयोग एवं उनकी विशेषता पर विस्तार से जानकारी दी। प्रखंड कोऑर्डिनेटर मोहम्मद एमरोज ने बताया कि गरीब परिवार के बच्चों को स्वास्थ्य तथा  शिक्षा के अभाव में सही पोषक तत्व की जानकारी नहीं रहती है जिन्हें जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक करने की आवश्यकता है। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका डेजी गांधी, कुमारी कृष्णा ,लीला कुमारी ,रजनी कुमारी, रीना भारती ,रश्मि तथा आंगनबाड़ी सेविका पुष्पा भारती, कामिनी कुमारी, सुलेखा कुमारी, रेखा गुप्ता, नीतू कुमारी, संजू कुमारी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom