वार्ड नंबर सात में सड़क और नाला निर्माण का उद्घाटन।
बरौनी :इन दिनों नगर परिषद बरौनी के कुछ वार्ड में विकास कार्य में गति आया है तो वहीं कुछ वार्ड में विकास कार्य में कमी देखने को मिल रहा है। वार्ड नंबर 10 और वार्ड नंबर 5 के वार्ड पार्षद के द्वारा वार्ड में विकास कैसे हो इस तरह ध्यान न देकर सिर्फ बटोलाबाजी करने में लगा है। तो वहीं वार्ड नं 08 मे वार्ड पार्षद के द्वारा लगातार अपने वार्ड में विकास कार्य में तेजी लाने का प्रयास में लगे हें। वही गुरूवार को नगर परिषद बरौनी वार्ड 08 मे सड़क के साथ नाला निर्माण का विधिवत उद्घाटन नगर परिषद बरौनी के मुख्य पार्षद संजीव कुमार, उप मुख्य पार्षद नेहा मेहता, स्थानीय वार्ड पार्षद डॉक्टर नसरीन बानो के द्वारा सयुक्त रुप से नारियल तोड़ कर किया। इस दौरान स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मोनाव्वर आलम के द्वारा आए अतिथियो को अंग वस्त्र देखकर सम्मनित किया। इस अवसर पर उपस्थित समाजसेवी, अजनबी साहब, सबा करीम, मोहम्मद मन्नान, नवल चौधरी, के साथ क्षेत्र के बुद्धिजीवी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



