जलस्तर में लगातार वृद्धि, से बाढ़ की स्थिति हुई गंभीर वहीं प्रशासन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए तैनात
तेघड़ा /बेगूसराय
कई दिनों से गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखकर दियारा क्षेत्रवासीयो के लिए परेशानी का सबक बनी हुई है वहीं दूसरी तरफ प्रशासन द्वारा राहत कार्य के लिए भी कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में प्रभावित परिवारों के लिए एक तरफ जहां सामुदायिक किचन खोले जा रहे हें ।और उनके खाने-पीने का इंतजाम के साथ रोशनी की व्यवस्था की गई है वहीं दूसरी तरफ। पशुओं के ठहराव के लिए पॉलिथीन एवं दवा की व्यवस्था की गई है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि बाढ़ को लेकर सभी तैयैरियां युद्ध स्तर पर की जा रही है। निपनियां मघुरापुर से लेकर रातगांव, पिढ़ौली तक गंगा नदी में तीन दिनों से हो रही वृद्धि से दियारा में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।
रात गांव पंचायत के वार्ड संख्या 13 ,14 भगवानपुर चक्की वहीं आधारपुर पंचायत के बिनलपुर अजगर बर , वार्ड संख्या 7,निपनियां मधुरापुर एवं मघुरापुर बिचला टोला , दक्षिणबाड़ी टोला के आवासीय क्षेत्र तक तेजी से बाढ़ की पानी घुसने से ग्रामीणों में खलबली मच गई है। सैकड़ो घरों में पानी प्रवेश कर गया है। लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर अपना आशियाना बना रहे हें । वही अधिक लोग पशु को लेकर रात गांव के गुप्ता बांध, बिसौवा ठाकुरबारी, निपनियां मघुरापुर आदि जगहों पर अपना डेरा डालना डाल चुके हें ।
गंगा नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि के बाद सैकड़ों ऐकड़ खेतों में लगी परवल सहित अन्य फसल डूब गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में प्रखंड सह आंचल प्रशासन के द्वारा अब तक कुल 14 नाव की व्यवस्था की गई है। 150 पॉलिथीन का वितरण आज गुरुवार को किया गया है आवश्यकता के अनुसार और उपलब्ध करवाए जाएंगे। वहीं प्रशासन के द्वारा बाढ़ग्रस्त क्षेत्र भगवानपुर चक्की वार्ड संख्या 13 और 14 के पीड़ितों के लिए रेनबो स्कूल बिसौवा एवं निपानियां मघुरापुर में गुरुवार संध्या से सामुदायिक किचन की व्यवस्था की जा की जा रही है। कुछ जगहों पर स्वास्थ्य सेवा के लिए मेडिकल टीम की व्यवस्था की गई है। वही पशुपालन विभाग की तरफ से भरमानशील पशु चिकित्सा रमेश कुमार के देखरेख में पशु की समुचित इलाज की व्यवस्था की जा रही है । वहीं गुरुवार को भी एसडीएम राकेश कुमार, बीडीओ राकेश कुमार एवं अंचलाधिकारी रवि शंकर कुमार एवं अंचल निरीक्षक चंद्र देव चौधरी द्वारा लगातार बाढ़ क्षेत्र का जायजा लेते हुए प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन मवेशियों के लिए चार की व्यवस्था में लगी हुई है। साथ ही बाढ़ पीड़ितों के लिए सभी जरूरी व्यवस्था की जा रही है। ताकि बाढ़ से लोगों का जीवन प्रभावित नहीं हो सभी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।




