शिविर लगाकर सफाई कर्मियों की हुई स्वास्थ्य जांच
तेघड़ा /बेगूसराय 20 सितंबर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय तेघड़ा में स्वास्थ्य जांच शिविर लगा कर प्रखंड के सभी स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। स्वच्छता ही सेवा संस्कार ही स्वच्छता अभियान के अंतर्गत 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता अभियान में स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं पर अलग अलग कार्यक्रम चलाया जा रहा है।जिसमें स्वच्छता कर्मियों के द्वारा बरती जाने वाली स्वच्छता उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों को बेहतर बनाने के लिये उनके स्वस्थ और स्वच्छ रहने की दिशा में उनके स्वास्थ्य का परीक्षण शिविर का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार एवं अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामकृष्ण के सौजन्य से किया गया। इसमें प्रखंड के 200 से अधिक सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य जांच उपस्थित चिकित्सक डॉ संजय कुमार चौधरी एवं डॉक्टर सहाबुद्दीन द्वारा किया गया वहीं दर्जनों सफाई कर्मियों का ब्लड प्रेशर, शुगर जांच, रक्त जांच आदि लैब टेक्नीशियन विजय नारायण मिश्र द्वारा किया गया। अधिकतर सफाई कर्मियों को जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवा एवं स्वास्थ्य परामर्श भी दिए गए। प्रखंड समन्वयक नितेश कुमार ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा के तहत आज सभी पंचायत एवं वार्ड स्तर पर कार्यरत सफाई कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया ताकि उनकी बेहतर जांच और इलाज हो सके और आवश्यक दवा उपलब्ध हो सके साथ ही स्वस्थ रहने के लिए इन्हें अति आवश्यक परामर्श मिल सके। शिविर के द्वारा प्रखंड के सभी स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य जांच किया गया। मेडिकल टीम में एएनएम माधुरी कुमारी, पप्पी कुमारी एवं पूनम कुमारी के साथ ही कार्यपालक सहायक मनोज कुमार,एसबीएम के प्रखंड कर्मी राम प्रवेश ठाकुर, पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक हरवंश कुमार, नीतीश कुमार, दीनानाथ कुमार , अरुण कुमार, रिकी कुमार , रंजीत कुमार,कन्हैया कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। इस शिविर में सफाई कर्मियों के लिए योजनाओं की जानकारी एवं उन्हें सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाना था लेकिन विभिन्न विभाग के कर्मियों की उदासीनता की वजह से कर्मियों को केवल स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता का ही लाभ मिल सका योजनाओं की जानकारी एवं लाभान्वित होने से वंचित रहे।







