Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

दिव्यांगों के लिए लगाया गया शिविर,21 दिव्यांग जनों ने किया आवेदन

दिव्यांगों के लिए लगाया गया शिविर,21 दिव्यांग जनों ने किया आवेदन

तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय मुख्यमंत्री समर्थ योजना संबल के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) की ओर से शुक्रवार को तेघड़ा प्रखंड अवस्थित अनुमंडलीय बुनियाद केंद्र में दिव्यांगों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिंहिकरण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें कल 40 आवेदक उपस्थित हुए उसमें से 21 दिव्यांग जनों ने विभिन्न प्रकार के उपकरण के लिए आवेदन जमा किए। सहायक उपकरण ट्राई साइकिल के लिए 13, बैसाखी के लिए 1, एमटीसी के लिए 7 आवेदन प्राप्त किए गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने शिविर का जायजा लेते हुए बताया कि जिला पदाधिकारी बेगूसराय के प्राप्त निर्देश के आलोक में मुख्यमंत्री समर्थ योजना संबल के तहत दिव्यांगो के लिए विभिन्न सहायक उपकरण से लाभान्वित करने हेतु आज अनुमंडल यह बुनियाद केंद्र में आवेदन जमा करने हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से प्राप्त आवेदन के आधार पर दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण मुहैया कराने को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वही मौके पर बुनियाद केंद्र के प्रभारी प्रबंधक संयुक्त कुमारी, डाटा ऑपरेटर नरोत्तम कुमार के अलावे अन्य कर्मी मौजूद थे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom