Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

सफाई कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट तेघड़ा /बेगूसराय

सफाई कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर

तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


तेघड़ा /बेगूसराय

नगर परिषद तेघड़ा में 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा के तहत हेल्थ शिविर का आयोजन अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा में आयोजित  हेल्थ चेकप शिविर में तेघड़ा नगर परिषद में कार्यरत सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी दवा दी गयी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रामकृष्ण एवं अन्य चिकित्साको के टीम के द्वारा सफाईकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। रक्त की कमी, लो तथा हाई ब्लड प्रेशर एवं ब्लड सुगर के मरीज को सघन जांच लैब टेक्नीशियन के द्वारा किया गया  पहले दिन 52  सफाईकर्मियों की स्वास्थ्य की जांच की गई। मौके पर  हेल्थ मैनेजर सुबीर कुमार पंकज , सहायक लोक स्वच्छता अधिकारी ऋषभ कुमार गुप्ता ,समेत अन्य मौजूद थे। अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रामकृष्ण एवं हेल्थ मैनेजर सुबीर कुमार पंकज  ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर के जरिये स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। जिसके तहत उनका स्वास्थ्य जांच और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवा भी उपलब्ध करवाए जा रहे हें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom