इंडोरामा कम्पनी ने गौरा में मेगा कृषक प्रशिक्षण शिविर का किया आयोजन
तेघड़ा/ बेगूसराय
तेघड़ा /बेगूसराय मेगा कृषक प्रशिक्षण शिविर इंडोरामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी की तरफ से गौरा 1 उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय के समक्ष प्रगति प्रगति शील किसान रूपेश कुमार के दरवाजे पर आयोजन किया गया था। जिसमें लगभग ढाई सौ किसान उपस्थित थे। । जिसमें बुवाई से लेकर कटाई तक संपूर्ण कृषि की जानकारी दी गई। इसमें ऑर्गेनिक खाद के बारे में मिट्टी परीक्षण के बारे में बीज उपचार के बारे में संतुलित मात्रा के खाद का प्रयोग रोग नाशक कीटनाशक एवं सिंचाई प्रबंधन के विषय में बताया गया। इसमें इंडोरोमा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के संतोष कुमार,BTM प्रोडक्ट विकास मैनेजर संतोष कुमार, राजीव कुमार इंडोरामा,FO बेगूसराय नरेंद्र मिश्रा, ड्रोन पायलट निशा देवी, कृषि परामर्श केंद्र तेघड़ा के संजीव कुमार, प्रगतिशील किसान सुधीर कुमार एवं बैजनाथ राय एवं रूपेश कुमार , बैजनाथ ठाकुर, मोहन ठाकुर, ब्रजकिशोर चौधरी, नारायण मिश्र आदि मौजूद थे।कार्यक्रम में ऊर्जा पारस, बीटा डायमंड, पारस सिल्क, ऊर्जा सूक्ष्म पोषक तत्व, डीएपी का प्रयोग पोषक तत्वों के दौरान कोबाल्ट निकाल सिलिकॉन आयरन तत्वों के बारे में बताया गया। मिट्टी के जांच से लेकर बीज उपचार एवं कंपनी के विषय में भी बताया गया। इन किसानों को डेमो के माध्यम से एसबीएल किसानों के माध्यम से एसबीएल रिटेलर माध्यम से इनको जानकारी लगातार दी जाती है। कंपनी के द्वारा एसबीएल रिटेलर के माध्यम से गोद लिया गया है। जिसमें इस तरह की जानकारी मेघा किसान प्रशिक्षण शिविर लगाकर एवं फसल गोष्ठी का आयोजन करके जानकारी दी गई।


