अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 8 सूत्री मांग को लेकर प्रिंसिपल को सोपा ज्ञापन
तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तेघड़ा के द्वारा आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन देकर 8 सूत्री मांग किया जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों के रिजल्ट में उल्लेखनीय सुधार किया जाये, कॉलेज का नोटिस अपना लेटर पैड के माध्यम से दिया जाए, कॉलेजमे यूनिफॉर्म लागू करना, कॉलेज में शुद्ध पेजयल की व्यवस्था की जाये ,प्राणीशास्त्र और वनस्पति विज्ञान में पंखा और बेसन के पैप को ठीक किया जाए, एनएसएस कार्यालय प्रारंभ किया जाए ,छात्र संघ के लिए एक अलग कमरा उपलब्ध कराया जाए, छात्रों को आईडी कार्ड देने के बदले लिए जा रहे अतिरिक्त पैसे पर रोक लगाई जाए और मैदान की सफाई कराई जाए, नगर मंत्री शशि कुमार ने कहा कि हमने कॉलेज के प्राचार्य को माध्यम से छात्रों के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया है अगर जल्दी से जल्दी यह 8 सूत्री मांगो को पूरा नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद धरना प्रदर्शन करेगी। नगर सह मंत्री अंकित कुमार और प्रिंस कुमार ने कहा कि कॉलेज परिषद की जानकारी में बच्चों को लूटा जा रहा है जो विद्यार्थी परिषद की सहन नहीं करेगा कॉलेज के अध्यक्ष वैभव कुमार एवं उपाध्यक्ष मनीष कुशवाहा ने कहा कि हम लगातार कॉलेज में निमित्त वर्ग संचालन की मांग कर रहे हें । इस कॉलेज प्रशासन के द्वारा गंभीरता फिर नहीं लिया जा रहा है हम कॉलेज प्रशासन से मांग करते हें ।किस बात को गंभीरता से लिया जाए और नियमित वर्ग संचालन किया जाए इसके लिए सभी छात्र-छात्राओं को जल्द से जल्द सूचित किया जाए। मौके उपस्थित आशुतोष कुमार सुबोध कुमार राधे कुमार अमन कुमार, रोहित कुमार, सूरज, शुभम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे


