Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

वत्स सेवा समिति का पूरा हुआ 3 वर्ष का सफर ।

 वत्स सेवा समिति का पूरा हुआ 3 वर्ष का सफर ।


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट



तेघड़ा /बेगूसराय 

रक्तदान के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करने वाली वत्स सेवा समिति ने आज 13 सितंबर 2024 को 3 वर्षों के सफर को पूरा किया है।  समिति ने 13 सितंबर 2021 से लगातार जरूरतमंद व्यक्तियों तक निःशुल्क ब्लड पहुंचने का  कार्य जो शुरू किया वह  बेगूसराय ही नहीं बल्कि बिहार सहित पूरे देश भर में एक अलग पहचान बनाई। वत्स सेवा समिति के सचिव रजनीश कुमार ने समिति के तीसरे स्थापना दिवस के मौके पर बताया कि 20 दिसंबर 2020 में कोरोना  महामारी के समय स्वास्थ्य सेवाएं की स्थिति को देखते हुए। इंसानियत की इस सेवा भाव से संस्था के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया गया जो 13 सितंबर 2021 में रजिस्टर्ड हुआ । और 10 प्रतिबद्ध साथियों के साथ इस अभियान को गति दिया गया जो आज  स 10 हजार  से अधिक लोग जुड़े हुए हें जो एक सूचना पर तुरंत रक्तदान के लिए तैयार रहते हें। तेघड़ा के जाने-माने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रंजीत कुमार ने तीसरी स्थापना दिवस पर वत्स सेवा समिति परिवार एवं संस्था से जुड़े लोगों को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि हमारे शास्त्रों में दान का महत्व सदियों से रहा है। महर्षि दघिचि ने सदियों पूर्व देहदान की परंपरा को शुरू किया। इसी प्रकार यह संस्था रक्तदान कर जरूरतमंद लोगों को जीवन प्रदान करते आ रही है। रक्त का दान कर हम न सिर्फ किसी का जीवन बचाने में सहयोग करते हें। बल्कि इससे रक्तदाता का शरीर भी स्वस्थ रहता है। ज्ञात हो कि वत्स सेवा समिति प्रधान कार्यालय नया नगर दुलारपुर तेघड़ा ने ना केबल रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का गौरव हासिल  है बल्कि सिकुरन  ठंढ़क भरी रात में प्लेटफॉर्म, रेलवे स्टेशन एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थल पर जरूरतमंद एवं बेसहारा लोगों के लिए कंबल और गर्म भोजन की व्यवस्था के अलावे आपदा के समय में मानव कल्याण के क्षेत्र में भी एक कदम आगे बढ़कर कार्य करने का गौरव प्राप्त है पिछले 2023 दिसंबर माह में संस्था ने सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन करके आधा दर्जन गरीब परिवार की बेटियों की शादी करवा कर इतिहास कायम किया पुण: वर्ष 2024 में 4 दिसंबर को संस्था समर्पित साथियों एवं समाज के सहयोग से यह पुनीत कार्य के लिए रजिस्ट्रेशन भी प्रारंभ कर दिया है। संस्था को आज प्रदेश एवं देश स्तर  से शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दे रही है। संस्था के अध्यक्ष अविनाश कुमार शंभू, सचिव रजनीश कुमार, शिक्षक रंजीत कुंवर, अतुल कुमार सहित अन्य सदस्यों ने इन तीन वर्षों के सफर में संस्था को सहयोग और मार्गदर्शन देने वाले अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सहित विभिन्न प्रशासनिक पदाधिकारीयों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों एवं हजारों रक्त वीरों जिन्होंने संस्था के माध्यम से स्वेच्छिक रक्तदान करके जरूरतमंद लोगों को जान बचाने में अपनी सहभागिता निभाई है । उन तमाम लोगों का स्वागत करते हुए बधाई दी है। और आगे भी इस मिशन को लक्ष्य की ओर ले जाने में सहयोग की कामना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom