नयी तकनीक से कृर्षि में निवेश कर अपनी आय बढ़ा सकते हें किसान संतोष कुमार
मेगा किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
तेघड़ा से बोलता बिहार न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
मेगा किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को फसल प्रबंधन के साथ-साथ नवीनतम कृर्षि तकनीक और नये कृर्षि निवेश से ज्यादा उत्पादन कर अपनी आय बढ़ाने के तरीके को बारीकी से बताया गया। तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत गौरा एक पंचायत के के कन्या उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप प्रगतिशील किसान रूपेश कुमार के दरवाजे पर गुरुवार को इंडोरामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एकदिवसीय मेगा किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रगतिशील किसान बैजनाथ राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के जिला प्रोडक्ट मैनेजर (DGM) संतोष कुमार, टीम मैनेजर राजीव कुमार, फील्ड ऑफिसर नरेंद्र मिश्रा, ड्रोन पायलट निशा देवी एवं कृषि परामर्श केंद्र तेघड़ा के संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों किसानों को संबोधित करते हुए जिला प्रोडक्ट मैनेजर संतोष कुमार ने बताया कि किसान वैज्ञानिक तरीका अपनाकर उनमें निवेश कर अपनी आय बढ़ा सकते हें। कोई भी फसल लगाने से पहले मिट्टी की जांच कराकर उनमें कमी पाए जाने वाले तत्वों की पूर्ति करें। तब फसल लगायें, जिससे आपकी पैदावार में अच्छी खासी वृद्धि होगी। वर्तमान समय में खरीफ के फसल में लाली लगने के सवाल पर कृर्षि वैज्ञानिकों ने कहा कि लाली दो कारणों से लग सकती है। पहला मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होने पर और दूसरा कीड़ा लगने पर। उर्वरा शक्ति कम होने पर उनमें जिंक, कैल्शियम, सल्फेट, बोरोन, कंपोस्ट जैसे तत्व डालना है और कीड़े लगने पर उनमें कीटनाशक दवा का छिड़काव करना है। ड्रोन पायलट निशा देवी ने सभी प्रकार के रसायनिक तत्व और कीटनाशक को छिड़काव करने के लिए ड्रोन का उपयोग करने पर बल देते हुए कहा कि ड्रोन द्वारा छिड़काव करने से हमें समय और खर्च दोनों की बचत होती है और छिड़काव भी अच्छा होता है। टीम मैनेजर राजीव कुमार द्वारा ऑर्गेनिक खाद के बारे में ,मिट्टी परीक्षण के बारे में ,बीज उपचार के बारे में ,संतुलित मात्रा में खाद का प्रयोग ,कीटनाशक एवं सिंचाई प्रबंधन के विषय में बताया गया । वही फील्ड ऑफिसर नरेंद्र मिश्रा द्वारा ऊर्जा पारस ,बीटा डायमंड, पारस सिल्क, ऊर्जा सूक्ष्म ,पोषक तत्व ,डीएपी का प्रयोग, पोषक तत्वों के दौरान कोबाल्ट निकाल सिलिकॉन ,आयरन तत्वों के अलावे कंपनी के बारे में बताया गया। किसानों के देखरेख में आयोजित की गई शिविर में गौरा 1 ,2 ,3 एवं गौर 4 सहित आसपास के सैकड़ों किसानों ने प्रशिक्षण के माध्यम से नए तकनीक का उपयोग कर खेती करने की जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में गौरा चार के प्रगतिशील किसान सुधीर राय, गौरा एक के प्रगतिशील किसान बैजनाथ राय, रूपेश कुमार,मोहन ठाकुर, अरविंद ठाकुर, अवनीश ठाकुर, वाल्मीकि सिंह, सरपंच प्रतिनिधि ललित कुमार गुप्ता, पंचायत समिति प्रतिनिधि शंकर महतो, किसान अशोक कुमार ठाकुर, हरिशंकर राय, ब्रजकिशोर चौधरी, राम आधार ठाकुर, राजीव ठाकुर, नंदू ठाकुर, मणिलाल ठाकुर, समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।


