स्मृतिशेष अजब लाल ठाकुर की 13 वीं महा भोज पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।
तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा , बेगूसराय
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत गौरा एक पंचायत के वार्ड संख्या 9 निवासी अधिवक्ता जगदीश प्रसाद ठाकुर के दिवंगत पिता अजब लाल ठाकुर के निधन उपरांत गुरुवार को 13 वीं महां भोज के अवसर पर उनके आवासीय परिसर में उनके याद में राष्ट्रीय नाई महासभा जिला इकाई बेगूसराय एवं प्रखंड कमेटी तेघड़ा कि संयुक्त तत्वाधान में जिला अध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र कुमार पप्पू की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कमेटी के अलावे सभी प्रखंड कमेटियों के पदाधिकारीयों तथा शांति भोज भोज में शामिल होने आए सगे संबंधियों क्षेत्रीय गण्यमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों ने दिवंगत स्वर्गीय अजब लाल ठाकुर के तैलीय चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया । साथ ही आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति प्रदान करने एवं शोक संतृप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र कुमार पप्पू ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि स्वर्गीय ठाकुर मार्गदर्शक मंडल के रूप में उनका सरल और सहज व्यवहार कुशल व्यक्ति थे ।आज दैहिक रूप से हमारे बीच उपस्थित रहे या ना रहे परंतु उनकी आत्मा और स्नेहिल स्वभाव का भाव हमेशा हमारे साथ रहेगा। उनके नाश्वर शरीर त्याग से ठाकुर समाज को ही नहीं बल्कि सामाजिक जगत की अपूर्णिय क्षति हुई है । वही जिला सचिव प्रभु प्रताप ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय ठाकुर समाजसेवी व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे उनके निधन से समाज , और राष्ट्रीय नाई महासभा के संगठन में बड़ी रिक्ता आई है जिसकी भरपाई असंभव है। राज्य प्रतिनिधि मथुरा ठाकुरने कहा कि स्वर्गीय ठाकुर इस पड़ाव में पहुंचने के बाद भी सामाजिक, धार्मिक एवं सांगठनिक कार्यों में बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता निभाते थे। उनके संस्कार और परवरिश की वजह से ही आज उनके एकल पुत्र जगदीश प्रसाद ठाकुर रांची जिला व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पुत्री फूल कुमारी जो उत्क्रमित मध्य विद्यालय केलाबाड़ी बरौनी एक की सहायक शिक्षिका पद को सुशोभित करते हुए सेवानिवृत्त हुई है साथ ही परिवार के कई सदस्य प्रतिष्ठित पदों पर आसीन है। वे लंबे समय से बीमारी के चलते अपने प्रिय परिजनों व शुभचिंतकों को छोड़कर 31 अगस्त को दुनिया को अलविदा कह गये। वे अपने पीछे भरे पूरे परिवार छोड़ गए। मौके पर राज्य प्रतिनिधि मथुरा ठाकुर, उमानंद ठाकुर, रामदास ठाकुर, मार्गदर्शक मंडल के रामदास, चौरासी सरदार राजकुमार ठाकुर , एवं नैपुर चौरासी सरदार बिंदेश्वरी ठाकुर, सारेग सरदार रामविलास ठाकुर जिला मीडिया प्रभारी अशोक कुमार ठाकुर , जिला संगठन सचिव प्रोफेसर सुभाष चंद्र नागमणि, कोषाध्यक्ष टुन - टुन ठाकुर , जिला उपाध्यक्ष रामबालक ठाकुर, बैजनाथ ठाकुर एवं अजय ठाकुर , जिला सैलून समिति के अध्यक्ष रामकुमार ठाकुर, सुदामा ठाकुर, धनु ठाकुर, कैलाश ठाकुर, सरदार अनिल ठाकुर, प्रखंड सचिव सरस्वती चंद्र ठाकुर , संकर ठाकुर ,खंतर ठाकुर, मनीष ठाकुर, सहित भारी संख्या में जिला कमेटी एवं बेगूसराय के अन्य प्रखंड कमेटी के अलावे स्थानीय लोग शामिल हुए।





