पल्स पोलियो अभियान की सफलता हेतु बैठक
नावकोठी/बेगूसराय/ आरएम न्यूज संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पीएचसी नावकोठी में आगामी 22 सितंबर को शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए एलडीएफ की बैठक की गई।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामनरेश शर्मा की अध्यक्षता में पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए बैठक की गई।वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कार्य योजना के बारे में चर्चा की गई।इस दौरान 42 टीम,18 सुपरवाइजर, 8 ट्रांजिट और 6 डिपो बनाया गया। बैठक के दौरान बताया गया की 22 सितंबर से शुरू होकर 28 सितंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा।इसमें जीरो से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी और इसमें शत- प्रतिशत लक्ष्य रखा गया है।इस दौरान स्वास्थ्य प्रबंधक आनंद ईश्वर, बीसीएम ऊषा कुमारी, बीएमसी गोपाल शर्मा, डब्ल्यूएचओ मुकेश कुमार,काउंसलर राजकुमार सिंहा, आयुष्मान मित्र मुकुंद कुमार आदि मौजूद थे।


