Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

एथेलेटिक्स दौड़ प्रतियोगिता के कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों का प्रतिभा सम्मान।

 एथेलेटिक्स दौड़ प्रतियोगिता के कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों का प्रतिभा सम्मान।


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय 

तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओझा टोल बरौनी दोट के परिसर में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार यादव के द्वारा की गई । आयोजन के दौरान विद्यालय का नाम को पूरे जिले में ऐथलेटिक्स दौड़ के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में रोशन करने वाले विद्यालय के वर्ग नवम की छात्रा सिंकु कुमारी और वर्ग दशम के छात्र प्रणव कुमार को सम्मानित किया गया। बच्चों ने स्कूल के प्रोत्साहन व गुरुजनों तथा प्रशिक्षक के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल की है। प्रधानाध्यापक वीरेंद्र यादव ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ऐथलेटिक्स 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता अंडर 14 बालिका वर्ग में सिंकु कुमारी और अंदर 17 बालक वर्ग ऐथलेटिक्स  300 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में छात्र प्रणव कुमार ने अपनी बेहतरीन कृत प्रदर्शित कर तीसरा स्थान काबिज कर कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है । इसके लिए उन्हें विद्यालय परिवार की ओर से दोनों छात्र छात्राओं को मेडल एवं अन्य उपहार से सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित सेवानिवृत्त प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवनंदन प्रसाद सिंह एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक डॉक्टर चंद्रभूषण त्रिवेदी ने दोनों विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार खेल के प्रति यह होनहार गंभीर रहा है वह काबिले तारीफ है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि देवराज सिंह के अलावे विद्यालय परिवार के शिक्षक- शिक्षिका एवं ग्रामीण मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom