जलेवार सेवा समिति के बैठक में पश्चिमी जॉन कमिटी का गठन
आर एम न्यूज संवाददाता नवीन कुमार मिश्राआज जलेवार सेवा समिति की बैठक मथुरा प्र सिंह के खंझापुर स्थित आवास पर कपिलदेव प्र सिंह के अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में कमलाकान्त प्र सिंह, अशोक कुमार सिंह, रामचन्द्र प्र सिंह, अवधेश प्र सिंह एवं रामसखा सिंह के नेतृत्व में समिति के पश्चिमी जॉन कमिटी की घोषणा की गई। कमिटी में कपिलदेव प्र सिंह, बिक्रमपुर को अध्यक्ष, अशोक प्र सिंह, खंझापुर को सचिव, देवेन्द्र प्र सिंह, खंझापुर को उपाध्यक्ष, विकास सिंह, खंझापुर को कोषाध्यक्ष, अवध किशोर सिंह, आनन्द मोहन प्र सिंह, शिवशंभू प्र सिंह, शशिभूषण सिंह, संजय कुमार सिंह सभी बिक्रमपुर, हेमन्त कुमार सिंह, दिनेश सिंह, मणिकान्त सिंह सभी कोरजाना, नवलकिशोर सिंह, खंझापुर को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया। इसी अवसर पर मध्य जॉन के अध्यक्ष रामचन्द्र प्र सिंह, विजयशंकर सिंह, रमण कुमार सिंह, राजीव कुमार एवं अर्जुन सिंह ने संगठन विस्तार को लेकर अपनी-अपनी बात रखते हुए वत्स ऋषि आश्रम के भवन निर्माण को पूरा करने का महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इसी अवसर पर अमित कुमार सिंह गप्पू, पंकज सिंह, अजित सिंह, पिन्टू सिंह, विनोद कुमार एवं संजीव कुमार सिंह ने कहा कि इस बैठक में जलेवार सेवा समिति के विभिन्न विषयों को रखा गया एवं समिति के कार्य को बेहतर तरीके से निष्पादन करने पर विस्तृत चर्चा हुई। पारिवारिक गणना, कोष संग्रह, पंचायत स्तरीय कमिटी गठन एवं जलेवार सेवा समिति के मृत सदस्यों के स्थान पर नए सदस्यों को बनाने पर विचार-विमर्श किए। महर्षि वत्स आश्रम में कार्यालय व्यवस्थित करने पर बल दिया। मौके पर कमलाकान्त प्र सिंह, अशोक कुमार सिंह, विजयशंकर सिंह, अमित कुमार सिंह गप्पू सभी मंझौल, कपिलदेव प्र सिंह, शिवशंभू प्र सिंह, आनन्दमोहन प्र सिंह, अवधकिशोर सिंह, शशिभूषण सिंह सभी बिक्रमपुर, रामचन्द्र प्र सिंह, रामदेव सिंह उर्फ लूखो सिंह सभी धरमपुर, अर्जुन सिंह, रामसखा सिंह, रामचन्द्र प्र सिंह, अजित सिंह, संजीव कुमार सिंह, अवधेश प्र सिंह, राजीव कुमार, विनोद कुमार सभी पबरा, हेमन्त कुमार सिंह, मणिकान्त सिंह, दिनेश सिंह सभी कोरजाना, विकास सिंह, देवेन्द्र प्र सिंह, अशोक प्र सिंह, नवल किशोर सिंह, पिन्टू सिंह, पंकज सिंह सभी खंझापुर, रमण कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।


