Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

सदस्यता अभियान चलाने के साथ ही किसान महा पंचायत में हजारों लोगों के भाग लेने का लिया संकल्प

सदस्यता अभियान चलाने के साथ ही किसान महा पंचायत में हजारों लोगों के भाग लेने का लिया संकल्प 

तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत गौड़ा 2 के पूर्व मुखिया अशोक सिंह के ड्राम फैक्ट्री के प्रांगण में किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक बरौनी एक के पूर्व मुखिया भोला सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जबकि संचालन किसान सभा के जिला सचिव दिनेश सिंह ने किया। उक्त बैठक में पांच सूत्री मांगों के समर्थन में किसान अपनी एकजुटता प्रदर्शित करते दिखे। बैठक में किसान महासभा के लिए सदस्यता अभियान चलाने तथा बेगूसराय में किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया तथा बेगूसराय में निर्धारित महापंचायत में तेघड़ा से  हजारों की संख्या में भाग लेने का संकल्प लिया गया।मौके पर बिहार राज्य किसान सभा के महासचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि हमारी प्रमुख मांगों में बिहार में फसल बीमा लागू करने, किसानों के हरेक प्रकार का कर्जा माफ करने, 60 साल से ऊपर सभी महिला-पुरुष किसानों के लिए पेंशन की व्यवस्था करने, सिंचाई की समुचित व्यवस्था करने, प्रत्येक प्रति लीटर दूध पर 10 रुपये, बिहार सरकार द्वारा सब्सिडी की व्यवस्था सहित अन्य मांगें शामिल है। बैठक में किसान नेता दिनेश सिंह ने कहा कि नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत एवं राष्ट्रीय नेताओं के नेतृत्व में बेगूसराय की धरती पर ऐतिहासिक किसान  महापंचायत का आयोजन होगा जिसमें हजारों किसान ट्रैक्टर लेकर कार्यक्रम में शामिल होंगे और किसानों के मुख्य समस्याओं के समाधान को लेकर बिहार सरकार को अल्टी मेटम दिया जाएगा। बैठक में प्रगति सील किसान सुधीर राय, एमएलसी प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा, निपनियां मघुरापुर के मुखिया चंद्रभूषण सिंह, गौरा दो के मुखिया पंकज पासवान, पूर्व मुखिया अशोक सिंह,कांग्रेस नेता सह प्रगतिशील किसान दीपक कुमार सिंह, सुनील कुमार राय , अमरेंद्र कुमार उर्फ करू, पैक्स अध्यक्ष अशोक महतो एवं मुरारी यादव, वार्ड पार्षद रामप्रवेश सिंह, चंद्रशेखर राय, बबलू राय, मिंटू कुमार, राम शंकर ठाकुर, जोगेंद्र पासवान सहित भारी संख्या में किसान बैठक में शामिल हुए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom