राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता कशिश राज स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित।
तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
अशोक कुमार ठाकुर
तेघड़ा ,बेगूसराय जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2024 का आयोजन रविवार को बेगूसराय के स्टेडियम में हुआ। जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में सैकड़ो प्रतिभागी शामिल हुए। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। जिसमें ताइक्वांडो प्रतियोगिता में तेघड़ा प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुसहरी गौर 2 12वीं की छात्रा राष्ट्रीय ताइक्वांडो में कांस्य पदक विजेता कशिश एवं पलक अव्वल स्थान हासिल की जिसके आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। ज्ञात हो कि 6 माह पहले मेघालय में राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बिहार टीम में शामिल कशिश कुमारी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बेहतर प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिता के दौरान कांस्य पदक हासिल किया था । कशिश तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत गौरा दो उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुसहरी की 12वीं की छात्रा व गौरा दो निवासी कृष्ण कुमार राय शिक्षक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरा दो की सुपुत्री है। माता लीला देवी जो ग्रहणी है। शिक्षक कृष्ण कुमार राय की इकलौती पुत्री बिहार बोर्ड की परीक्षा में 447 अंक प्राप्त कर पूरे तेघड़ा प्रखंड में दूसरा स्थान हासिल की थी। कशिश बचपन से ही पढ़ने में मेधावी छात्र के रूप में अपनी पहचान कायम की हुई है। वर्तमान में अभी इसी विद्यालय में 12वीं की छात्रा है। कशिश की इस सफलता को लेकर मुसहरी गांव सहित पूरे प्रखंड में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार द्वारा कशिश एवं पलक को सम्मानित करने हेतु बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित कर कशिश और पलक को को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक मोहम्मद काफिल अख्तर ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कशिश नेशनल चैंपियन में कांस्य पदक जीत कर तेघड़ा प्रखंड के साथ ही बेगूसराय जिला का नाम रोशन की थी उन्हें यह दूसरी उपलब्धि के लिए इनका राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होना गौरव की बात है। मौके पर शिक्षक हरेराम चौरसियाने कहा की खेल व्यक्ति के साथ ही देश के विकास के लिए भी जरूरी है। इसलिए खेल की संस्कृति को बढ़ावा देना जरूरी है।इस करी में विद्यालय की शिक्षिका भावना कुमारी एवं पुष्पा कुमारी शिक्षक विवेक आनंद, विपिन राय, लाल बाबु राय राय , ने दोनों विजेता को बधाई देते हुए कहा कि खेल के माध्यम से कोई भी खिलाड़ी विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना सकता है। बल्कि लगन और मेहनत की आवश्यकता है। कोई उप मुखिया गिरीश राय एवं पंचायत समिति सदस्या निशा कुमारी ने कहा कि सफलता किसी का मोहताज नहीं होता। यह पूरे प्रखंड के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना के साथ ही खेलना चाहिए।


