Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्रा का सम्मान।

जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्रा का सम्मान। 


तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2024 का आयोजन रविवार को  स्टेडियम बेगूसराय में हुआ। इसकी शुरुआत कराटे, योग (बालक-बालिका) खेल से किया गया था। जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में  सैकड़ों प्रतिभागी शामिल हुए। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। जिसमें योग विद्या में तेघड़ा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लालो चंपा जगती फुलवरिया की प्रियंका कुमारी लाडली कुमारी एवं संध्या रानी ने बेगूसराय में आयोजित योग प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित तेघड़ा प्रखंड का नाम रोशन किया साथ ही इनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। विद्यालय की छात्रा की इस उपलब्धि पर मंगलवार को विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक जयशंकर प्रसाद के नेतृत्व में सम्मान समारोह आयोजित कर तीनों छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित करते हुए प्रधानाध्यापक जयशंकर प्रसाद ने राज स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्राओं की सराहना कर  उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए  कहा कि योग के माध्यम से जटिल से जटिल रोग का इलाज संभव है। आज की बदलती जीवन शैली में जिस तरह से अवसाद रोग जड़ जमा चुके हें उसमें इस तरह की योग प्रतियोगिता व योग चिकित्सा विधि के द्वारा ही उस पर काबू पाया जा सकता है। मौके पर शिक्षक कृष्णा राय एवं राजेश कुमार चौधरी के अलावे विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका एवं सभी छात्र-छात्र मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom