राष्ट्रीय कृमि दिवस को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा में सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामकृष्ण ने की। इस दौरान कार्यक्रम में एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। वही प्रभारी डॉक्टर रामकृष्ण ने कहा कि आगामी 4 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत एक से लेकर 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा दी जाएगी। इसको लेकर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य प्रबंधक सुबीर कुमार पंकज ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविका और आशा द्वारा बच्चों को दवा खिलाई जाएगी। वहीं प्रशिक्षण दे रहे WHO के मॉनिटर ने बताया कि 1 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को दवा नहीं देना है। 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली चम्मच से चूरा बनाकर पानी के साथ देना है। 2 से 3 वर्ष के बच्चों को एक गोली चम्मच से चूर्ण बनाकर देने की जानकारी दी। वही बीसीएम शारदा कुमारी ने कहा की 3 वर्ष से ऊपर के बच्चों से लेकर 19 वर्ष तक युवाओं को एक गोली चबाकर खाना है। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामकृष्ण, स्वास्थ्य प्रबंधक सुबीर कुमार पंकज,बीसीएम शारदा कुमारी, आशा फैसिलिटेटर अनीता जायसवाल के अलावे नोडल शिक्षक और संबंधित आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया













