Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

01 सितंबर से प्रारंभ हुई राष्ट्रीय पोषण माह 30 सितंबर संचालित होंगे आंगनबाड़ी केदो पर विभिन्न तरह की गतिविधियां । तेघड़ा से बोलता बिहार न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट तेघड़ा/ बेगूसराय राष्ट्रीय पोषण मा कार्यक्रम की शुरुआत 1 सितंबर को बाल विकास परियोजना कार्यालय के परिसर में पौधा लगाकर की शुरुआत की गई । कार्यक्रम में सभी महिला पर्यवेक्षिका एवं सेविका शामिल हुए।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय में उचित पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस माह के दौरान, गर्भवती और धात्री महिलाओं, किशोरियों, और छोटे बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीमती प्रतिमा आचार्य ने बताया कि इस पोषण माह के दौरान सेविका के सहयोग से जागरूकता संबंधी अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें एनीमिया से बचाव, बच्चों की वृद्धि निगरानी, पूरक आहार, और प्रारंभिक शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिक्षा चौपाल, खेल और खिलौना आधारित गतिविधियों के साथ-साथ स्तनपान के महत्व पर चर्चा होगी। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस क्रम में एनीमिया के खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये विशेष कैंप आयोजित किये जाएंगे। स्तनपान के महत्व, छह माह से अधिक उम्र के बच्चों को दिये जाने वाले पूरक आहार में विविधता, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पोषण युक्त खाद्य पदार्थ का पूरक आहार के रूप में प्रयोग के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ पौधारोपण संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जायेगा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने, पोषण को प्रभावित करने वाले कारकों पर आधारित निबंध, चित्रकला सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रखंड समन्वयक मो. इमरोज ने बताया कि अभियान के क्रम में हर दिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर कम से कम पांच तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। इसका प्रतिवेदन ससमय जन आंदोलन डैश बोर्ड पर अपलोड किया जाना है। प्रत्येक दिन उत्कृष्ट गतिविधि से संबंधित एक सफल कहानी संबंधित फोटो व प्रतिवेदन के साथ पोषण अभियान के व्हाट्स एप समूह में साझा करना अनिवार्य होगा। रैली, प्रभात फेरी, साइकिल रैली, शपथ ग्रहण कार्यक्रम व हस्ताक्षर अभियान संचालित किया जाएगा।

01 सितंबर से प्रारंभ हुई राष्ट्रीय पोषण माह 30 सितंबर संचालित होंगे आंगनबाड़ी केदो पर विभिन्न तरह की गतिविधियां 

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

तेघड़ा/ बेगूसराय 

राष्ट्रीय पोषण मा कार्यक्रम की शुरुआत 1 सितंबर को बाल विकास परियोजना कार्यालय के परिसर में पौधा लगाकर की शुरुआत की गई । कार्यक्रम में सभी महिला पर्यवेक्षिका एवं सेविका शामिल हुए।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय में उचित पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस माह के दौरान, गर्भवती और धात्री महिलाओं, किशोरियों, और छोटे बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीमती प्रतिमा आचार्य ने बताया कि इस पोषण माह के दौरान सेविका के सहयोग से जागरूकता संबंधी अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें एनीमिया से बचाव, बच्चों की वृद्धि निगरानी, पूरक आहार, और प्रारंभिक शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिक्षा चौपाल, खेल और खिलौना आधारित गतिविधियों के साथ-साथ स्तनपान के महत्व पर चर्चा होगी। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस क्रम में एनीमिया के खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये विशेष कैंप आयोजित किये जाएंगे। स्तनपान के महत्व, छह माह से अधिक उम्र के बच्चों को दिये जाने वाले पूरक आहार में विविधता, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पोषण युक्त खाद्य पदार्थ का पूरक आहार के रूप में प्रयोग के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ पौधारोपण संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जायेगा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने, पोषण को प्रभावित करने वाले कारकों पर आधारित निबंध, चित्रकला सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रखंड समन्वयक मो. इमरोज ने बताया कि अभियान के क्रम में हर दिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर कम से कम पांच तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। इसका प्रतिवेदन ससमय जन आंदोलन डैश बोर्ड पर अपलोड किया जाना है। प्रत्येक दिन उत्कृष्ट गतिविधि से संबंधित एक सफल कहानी संबंधित फोटो व प्रतिवेदन के साथ पोषण अभियान के व्हाट्स एप समूह में साझा करना अनिवार्य होगा। रैली, प्रभात फेरी, साइकिल रैली, शपथ ग्रहण कार्यक्रम व हस्ताक्षर अभियान संचालित किया जाएगा।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom