तिथि भोज में बच्चों ने उठाया स्वादिष्ट भोजन का आनंद
तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा ,बेगूसराय
उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाजितपुर पीढौली में तिथि भोज का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के वर्ग प्रथम से 8 वीं तक के लगभग कुल 300 बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजन का रसास्वादन किया । यह आयोजन विद्यालय शिक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष देविकांत मिश्र के पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र आलोक कुमार एवं सरोज पाराशर के संपूर्ण सहयोग के आलोक में भोज का आयोजन किया गया। भोज में पूरी सब्जी, खीर सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन शामिल किए गए बच्चों के साथ-साथ विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं एवं रसोईया कर्मी सहित तिथि भोज के पकवानों सहित भोजन का स्वाद चखा। मौके पर प्रधानाध्यापक साउद आलम ने कहा कि समाज के आगे बढ़े चढ़े एवं जागरूक लोगों को किसी विशेष अवसर पर इस तरह के कार्यक्र आयोजित करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि तिथि भोज का उद्देश्य बच्चों में सामाजिक समरसता पैदा करने के साथ-साथ समाज के लोगों की भागीदारी विद्यालय से जोड़ना है । ज्ञात हो कि समाजसेवी सह शिक्षा प्रेमी स्मृति देवि कांत मिश्रा समाज के सजग प्रहरी के रूप में समर्पित भाव से क्षेत्र में शिक्षा के उत्थान और निचले पायदान पर रह रहे लोगों को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने में समाज में उनका बड़ा ही भूमिका रहा है । इस अवसर पर न्यायाधीश विवेक विशाल, पंचायत के मुखिया अनुराग प्रताप सन्नी, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष कुणाल कुमार , सचिव संजू देवी, पंचायत समिति सविता देवी, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक गणेश शर्मा, सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका आदि मौजूद थे। उक्त अवसर पर रसोईया कर्मियों को भी अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया गया।



