बाढ़ पीड़ितों के बीच फीडिंग इंडिया के सौजन्य से बाढ़ राहत राशन किट का वितरण
तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा/ बेगूसराय
बेगूसराय जिला के तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत रात गाँव पंचायत के भगवानपुर चक्की वार्ड 13 और 14 के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में फीडिंग इंडिया के सौजन्य से 250 प्रभावित परिवारों के बीच बाढ़ राहत राशन किट का वितरण 31 अगस्त शनिवार को किया गया। फीडिंग इंडिया जोमैटो कंपनी से संबद्ध गैरलाभकारी संस्था है जो देशभर में कुपोषण मुक्ति अभियान चला रही है।
नावों पर लादकर राहत सामग्री गंगा नदी के टापूनुमा दुलारपुर भगवानपुर चक्की तब पहुँचाया गया। जहां पूर्व पुलिस उपाधीक्षक सह वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील कुमार के हाथों से राहत सामग्री का वितरण किया गया। वितरण के दौरान उन्होंने कहा कि यह भगवानपुर चक्की का दियारा क्षेत्र अपने आप में एक टापू के रूप में तब्दील है। यहां के लोग बाढ़ और कटाव के भय से शशंकित रहते हें। इस बार भी इन क्षेत्र के लोग बाढ़ की विभीषिका से प्रभावित हुए हें। प्रभावित परिवारों को मदद पहुंचाना ईश्वर के भक्ति की समान है।
उन्होंने इस पहल को लेकर फीडिंग इंडिया के प्रबंधक को धन्यवाद देते हुए पीड़ितों को धैर्य और साहस बढ़ते हुए कहा कि हर संभव सहयोग पहुंचाया जाएगा। मौके पर रात गांव पंचायत के उपमुखिया मो. इबराइल, वार्ड पार्षद सरोज कुमार सिंह, सौरभ कुमार फंटूश, कुणाल चौधरी, फीडिंग इंडिया के प्रतिनिधि पल्लव कुमार, टीम K4 के सुमित कुमार, प्रशांत कुमार, मनीष भारद्वाज, सौरभ सिप्पी समेत दर्जनों स्वयंसेवकों ने राहत सामग्री वितरण में सहयोग किया।












.jpeg)
