Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

खेल मंत्री के द्वारा किया गया बेगमपुर कृष्ण मेला का उद्घाटन नावकोठी/बेगूसराय/ आर एम न्यूज संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा की खास रिपोर्ट

खेल मंत्री के द्वारा किया गया बेगमपुर कृष्ण मेला का उद्घाटन


नावकोठी/बेगूसराय/ आर एम न्यूज संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा की खास रिपोर्ट

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत श्री कृष्ण जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर श्री कृष्ण सार्वजनिक पूजा समिति बेगमपुर का उद्घाटन बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता व मुखिया संघ के जिला महासचिव,प्रखंड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिड्डू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश ठाकुर,संचालन भाजपा नेता नीतीश कुमार ने किया।इस दौरान खेल मंत्री ने कहा कि हर पंचायत में खेल मैदान बनाया जाएगा।खेल मैदान के लिए भूमि उपलब्ध होना जरूरी है। जिस पंचायत में भूमि उपलब्ध नहीं होगी वहां सरकार खरीद कर खेल मैदान बनाएगी।वहीं उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में खेल क्लब का निर्माण किया जाएगा। खेल क्लब में खेल सामग्री हेतु राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।वहीं उन्होंने कहा कि पहले खेलोगे धूपोगे बनोगे खराब और पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब की बात थी लेकिन अब खेल और पढ़ाई दोनों में नवाब ही बनोगे।बाबा साहब भीमराव के सपनों को साकार करने के लिए शिक्षित होना अत्यंत जरूरी है।गरीबों की सेवा करो,उनको प्रतिष्ठा दो तुम्हें खुद प्रतिष्ठा मिलेगी। भगवान कृष्ण व भगवान राम की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बन गमन के समय भगवान राम सबसे पहले शबरी के प्रेममय जूठे बेर खाए थे। उन्होंने एक गरीब भीलनी को प्रतिष्ठा दी।भगवान कृष्ण भी गरीबों के हितों के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी।इसलिए भगवान राम और भगवान कृष्ण आज भी पूजे जाते हैं।जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक पूजे जाएंगे।उन्होंने कहा कि आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनेगा इसके लिए अनवरत विकास का कार्य किया जा रहा है। इसमें आप लोग भी बच्चों को शिक्षित कर सहयोग दे सकते हैं।नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिङ्डू ने खेल मंत्री से नावकोठी में स्टेडियम एवं पहसारा से बगरस सड़क चौड़ीकरण में मदद की गुहार लगाई।प्राथमिक विद्यालय बेगमपुर को मध्य विद्यालय में उत्क्रमित करने हेतु मदद कि अपील की।वहीं भाजपा प्रखंड अध्यक्ष ललन गुप्ता,सत्यम कुमार,त्रिभुवन पासवान आदि ने सभा को संबोधित किया।इस दौरान मेला समिति के अध्यक्ष आरुणि कुमार ठाकुर,सचिव मोनू कुमार, कोषाध्यक्ष चंदन मालाकार,उपेंद्र पासवान, श्रवण झा,शशिकांत मिश्र,उटेरण पासवान, सदस्य डॉ प्रमोद कुमार, श्याम महतो,गोपाल मालाकार,रंजन महतो, साजन कुमार,पिंटू कुमार, चंद्रशेखर मालाकार सहित सैकडों की संख्या में मेला प्रेमी उपस्थित थे।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom