Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

जुआ रेड में पकड़े गए 2 आरोपियों से 2500 रूपये नगद, 6 पीस लकड़ी का चकड़ी जुआ सामग्री की जब्ती

जुआ खेलने और खिलाने वाले जाएंगे जेल, अनुमंडल मुख्यालय के मेला ग्राउंड में चकरी जुआ की सूचना पर तेघरा थाना पुलिस की रेड।

जुआ रेड में पकड़े गए 2 आरोपियों से 2500 रूपये नगद, 6 पीस लकड़ी का चकड़ी जुआ सामग्री की जब्ती 

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट



तेघड़ा/ बेगूसराय

तेघड़ा के पांच दिवसीय जन्माष्टमी मेला क्षेत्रों में प्रतिबंधित जुआ जैसे खेलों पर प्रतिबंध है। बावजूद चोरी छुपी खुडखुड़िया नामक जुआ पट्टी पर लोगों क द्वारा रूपये के दांव लगाकर जुआ संचालन  की गुप्त सूचना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहनप्रसाद को प्राप्त हुआ। उन्होंने तेघड़ा थाना अवर निरीक्षक ऋषिकांत कुमार को अनुमंडल मुख्यालय में आयोजित मेला ग्राउंड में योजना वद्ध   तरीके से कार्यवाही का निर्देश दिया। निर्देश के आलोक में अवर निरीक्षक ऋषिकांत कुमार ने पुलिस वाहन से 31 अगस्त को 3:00 बजे  पूर्वाहन में अपने साथ सशस्त्र बल के सिपाही ललित कुमार एवं सिपाही काशी लाल यादव तथा कमल किशोर के साथ अनुमंडल मुख्यालय के मेला ग्राउंड में पहुंचा जहां प्रभावी कार्यवाही  के क्रम में पाया गया कि ग्राउंड के किनारे बांस और तिरपाल का अस्थाई झोपड़ी बनाकर मेला ग्राउंड में सार्वजनिक  रूप से  जुआ संचालित कराया जा रहा है। खुडखुड़िया जुआ होने की सूचना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय को दी गई। तत्पश्चात उनके  मार्गदर्शन पर देर रात्रि करीब 3:00 बजे  पुलिस टीम द्वारा रेड किया गया । जहां जुआ खेलने वाले घेराबंदी दौरान तितर-बितर हो गए । पुलिस टीम ने मौके से खुडखुड़िया खिला रहे संचालक संजीत कुमार उम्र 28 वर्ष एवं रंजीत कुमार  सहनी उम्र लगभग 24 वर्ष दोनों पेसर बिंदेश्वरी सहनी साकिन रानी खैड़ा  , वार्ड संख्या 12 थाना मीनापुर, जिला मुजफ्फरपुर निवासी के रूप में पहचान की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संचालक को जपती सूची हस्तगत करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया।  जप्त किए गए 2500 रुपया नगद खुडखुड़िया जुआ सामग्री –6 लकड़ी का बना चकरी प्रत्येक में कागज पर इनाम का राशि सटा हुआ, दो लकड़ी का छोटा बोर्ड जिस पर गेम ऑफ़   स्कॉल लिखा हुआ जिसमें जुआ पैसा दाव पर लगाने पर संचालक के द्वारा रिटर्न करने का राशि अंकित है। थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि अवैध रूप से जुआ  खिलवाने वाले  के विरुद्ध तेघड़ा थाना में जुआ प्रतिषेध अधिनियम धारा के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेजने की तैयारी चल रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom