Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

भगवान श्रीकृष्ण को नाम आंखों से विदा देने के साथ ही तेघड़ा का पांच दिवसीय जन्माष्टमी मेला संपन्न।

भगवान श्रीकृष्ण को नाम आंखों से विदा देने के साथ ही तेघड़ा का पांच दिवसीय  जन्माष्टमी मेला संपन्न।


तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

तेघड़ा /बेगूसराय

तेघड़ा नगरी के विभिन्न पूजा पंडालों  में स्थापित भगवान श्री कृष्ण समेत अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं को नम आंखों से विसर्जित कर दिया गया । इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण को गमगीन आंखों से विदाई दी। इस दौरान जय नंदलाला जय गोपाल के उद्घोष से पूरे क्षेत्र का माहौल श्रद्धा से भाव विभोर हो   रहा तेघड़ा के अलग-अलग कुल 15 पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं के विसर्जन यात्रा में काफी संख्या में लोगों की भीर उमड़ पड़ी । गाजे बजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा में लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई। इससे पूर्व मेला समिति एवं नगर वासियों ने विधि विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण समेत अन्य देवी देवताओं की विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद गंगा नदी में प्रतिमाओं को विसर्जित कर दिया गया। इस दौरान भक्तों की आंखें नम रही। जय कन्हैया लाल की एवं अन्य जयघोष के बीच गंगा नदी के तट पर देर शाम तक मूर्ति विसर्जन का सिलसिला चलता रहा। इसके साथ ही  तेघड़ा में लगने वाले पांच दिवसीय ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मेले के आयोजन से लेकर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने तक संपूर्ण मेला समिति के संयोजक अरुण कुमार साहू सहित सभी 15 मेला मंडपों के अध्यक्ष ,सचिव संरक्षक एवं समिति के सदस्यों के कठिन परिश्रम से मेला सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। मेले में असीमित भीड़ एवं पूरी विधि व्यवस्था को सुचारू एवं सफलतापूर्वक संपन्न करने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद,की कड़ी निगरानी में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, अंचलाधिकारी रविशंकर कुमार एवं थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार सहित विभिन्न जगहों पर लगाए गए मजिस्ट्रेटों एवं सशस्त्र पुलिस बलों की सक्रियता के बदौलत मेल  की शांति व्यवस्था कायम रही। पांच दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला में श्रद्धालुओं की मनोरंजन के लिए विभिन्न तरह के झूले मीना बाजार सहित जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसके कारण पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अनुमान से अधिक करीब 15 लाख श्रद्धालु मेला में शरीक हुए। वही मौसम अनुकूल होने की वजह से 75 करोड़ से अधिक बिक्री होने का अनुमान लगाया गया ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom