Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

महंथ हरे राम ठाकुर की 13 वीं महा भोज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सह श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

महंथ हरे राम ठाकुर की 13 वीं महा भोज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सह श्रद्धांजलि सभा आयोजित।


तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

तेघड़ा , बेगूसराय बरौनी प्रखंड अंतर्गत तिलरथ गांव के वार्ड संख्या 11 निवासी भजन गायक सह महंथ स्मृतिशेष हरे राम ठाकुर के निधन उपरांत 12वीं एवं 13 वीं महां भोज के अवसर पर उनके आवासीय परिसर में उनके याद में उनके गुरु घनश्याम सिंह की अगवाई में श्रद्धांजलि शास्त्रीय संगीत तथा भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं सोमवार 13वीं कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय नाई महासभा जिला इकाई बेगूसराय एवं प्रखंड इकाई बरौनी के संयुक्त तत्वाधान में जिला अध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र कुमार पप्पू की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि स  संकल्प सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कमेटी के अलावे सभी 18 प्रखंड कमेटियों के पदाधिकारीयों तथा शांति भोज भोज  में शामिल होने आए सगे संबंधियों क्षेत्रीय गण्यमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों ने दिवंगत स्वर्गीय  ठाकुर के तैलीय चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर  भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया । साथ ही आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर  ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति प्रदान करने एवं शोक संतृप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना किया। इस अवसर पर जिला सचिव प्रभु प्रताप ठाकुर ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि महंथ स्वर्गीय  ठाकुर सरल और सहज व्यवहार के संगीतज्ञ आज दैहिक रूप से हमारे बीच उपस्थित रहे या ना रहे परंतु उनकी आत्मा और स्नेहिल स्वभाव का भाव हमेशा हमारे साथ रहेगा। उनके नाश्वर शरीर  त्याग से बरौनी ही नहीं बल्कि संपूर्ण बेगूसराय के संगीत एवं सामाजिक जगत की अपूर्णिय क्षति हुई है । वही अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र कुमार पप्पू ने कहा कि महंथ स्वर्गीय ठाकुर समाजसेवी व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे उनके निधन से समाज , संस्कृत जगत और राष्ट्रीय नाई महासभा के संगठन में बड़ी रिक्ता  आई है जिसकी भरपाई असंभव है। स्वर्गीय ठाकुर के गुरु  महंथ घनश्याम सिंह ने कहा कि स्वर्गीय ठाकुर इस पड़ाव में पहुंचने के बाद भी सामाजिक, संस्कृत ,धार्मिक एवं सांगठनिक कार्यों में बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता निभाते थे। उनके संस्कार और परवरिश की वजह से ही आज उनके परिवार के कई सदस्य प्रतिष्ठित पदों पर आसीन है। वे कुछ दिनों से बीमारी के चलते अपने प्रिय परिजनों व शुभचिंतकों को छोड़कर 21 अगस्त को    दुनिया को अलविदा कह गये। वे अपने पीछे भरे पूरे परिवार छोड़ गए। मौके पर मार्गदर्शक मंडल के रामदास ठाकुर, चौरासी सरदार राजकुमार ठाकुर ,जिला मीडिया प्रभारी अशोक कुमार ठाकुर ,राज्य प्रतिनिधि उमानंन्द ठाकुर, जिला संगठन सचिव प्रोफेसर सुभाष चंद्र नागमणि, कोषाध्यक्ष टुन - टुन ठाकुर ,  जिला उपाध्यक्ष रामबालक ठाकुर, बैजनाथ ठाकुर एवं अजय ठाकुर , शिक्षक नंदन कुमार ठाकुर एवं मिथिलेश ठाकुर, रामकुमार ठाकुर, रामविलास ठाकुर, घनश्याम ठाकुर, योगेंद्र ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, शंभू ठाकुर, अरविंद ठाकुर, महंथ स्वर्गीय हरेराम ठाकुर के पांचो पुत्र रंजीत ठाकुर ,संजय ठाकुर ,सिकंदर ठाकुर ,दिलीप ठाकुर ,रितेश ठाकुर एवं पुत्री रानी कुमारी दामाद विपिन ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार ठाकुर,  सहित भारी संख्या में जिला कमेटी एवं बेगूसराय के अन्य प्रखंड कमेटी के अलावे स्थानीय लोग शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom