राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत पंचायत स्तरीय पोषण मेला का आयोजन
तेघड़ा से आरएम बिहार न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय विकसित भारत विकसित पंचायत की अवधारणा के तहत पंचायत को स्वस्थ और कुपोषण मुक्त पंचायत बनाने के लिए नीति आयोग के संपूर्णता अभियान और पोषण माह अंतर्गत तेघड़ा प्रखंड के पिढ़ौली पंचायत अंतर्गत शहीद स्मारक अवस्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र पर 10 सितंबर मंगलवार को पंचायत स्तरीय पोषण मेला का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन सीडीपीओ प्रतिमा आचार्य, स्वास्थ्य प्रबंधक सुबीर कुमार पंकज एवं पंचायत के मुखिया अनुराग प्रताप सन्नी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सभी सेविकाओं। द्वारा अलग-अलग थीम पर प्रदर्शनी आयोजित कर लोगों को पोषण के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें ऊपरी आहार का प्रदर्शन ,गर्भवती महिलाओं का गोद भराई एवं खानपान का प्रदर्शन, गंभीर कुपोषित बच्चों हेतु खाद व्यंजन का प्रदर्शन, गर्भवती महिलाओं के पोषण युक्त आहार का प्रदर्शन बच्चों का वजन लंबाई हाथ धोने का प्रदर्शन के साथ ही गर्भवती महिलाओं को पोषण युक्त आहार लेने हेतु पोस्टर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस दौरान सीडीपीओ प्रतिमा आचार्य ने अपने संबोधन में बताया कि गर्भवती महिला एवं गंभीर कुपोषित बच्चों के खान-पान एवं पौष्टिक आहार वाले फल फूल तथा दूध आदि का सही ढंग से प्रयोग एवं उनकी विशेषता पर विस्तार से जानकारी दी।




