Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

विद्यालय के बच्चों के बीच एफएलएन किट का किया गया वितरण।

विद्यालय के बच्चों के बीच  एफएलएन किट का किया गया वितरण।

तेघड़ा से आर एम न्यूज़  संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

बेगूसराय तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय दनियालपुर नंबर दो में सोमवार को विद्यालय के वर्ग वर्ग 6,7,8 के 50% छात्र-छात्राओं यानी कुल 130 बच्चों के बीच एफएलएन किट का वितरण किया गया। विद्यालय  के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार राम ने बताया कि बच्चों को एफएलएन किट का वितरण किया जा रहा है। जिसमें बैग, पेंसिल, कॉपी,पेंसिल बॉक्स पानी बोतल सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध है। यह सभी सामग्री बच्चों के लिए काफी उपयोगी है उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन बैग के साथ स्कूल आने की नसीहत दी तथा अभिभावकों से अपने बच्चों को ससमय विद्यालय भेजना की भी अपील की मौके पर शिक्षक रंजन कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, राजू पासवान, अमित ठाकुर, अजीत वर्मा, शिक्षिका कंचन कुमारी, अंशु कुमारी ,अभिसारिका मिश्रा, रिंकू कुमारी आदि मौजूद रहे। वही मध्य विद्यालय तेघड़ा बाजार के प्रधानाध्यापक संजीत कुमार के द्वारा बच्चों के बीच एफएलएन किट का वितरण किया गया किट पाकर बच्चों की खुशी देखते बनती  थी। प्रधानाध्यापक संजीत कुमार ने कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में बिहार की नई पहचान बनेगी। बच्चों को पूरी लगन के साथ पढ़ाई करने का संदेश दिया। वही संस्कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिहरपुर में प्रधानाध्यापक शशि कुमार पवन एवं शिक्षक रंजीत कुमार के द्वारा बच्चों के बीच एफएलएन किट का वितरण किया गया मौके पर प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक रंजीत कुमार ने कहा की सरकारी विद्यालयों में बहुत से गरीब परिवार के बच्चे पढ़ते हें । इन बच्चों के अभिभावक पैसे की कमी के कारण अपने बच्चों का समुचित व्यवस्था नहीं कर पाते हें ऐसी स्थिति में बिहार सरकार के द्वारा बच्चों को किट उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom