Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

लगातार हो रहे रेप की घटना के खिलाफ एआईएसएफ ने निकाला कैंडल मार्च

लगातार हो रहे रेप की घटना के खिलाफ एआईएसएफ ने निकाला कैंडल मार्च 


नावकोठी/बेगूसराय/ संवाददाता 


कोलकाता एवं मुजफ्फरपुर में हुए रेप के खिलाफ नावकोठी प्रखंड के चक्का गांव में ए आई एस एफ के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाल कर आक्रोश व्यक्त किया।प्रदर्शन के उपरांत आयोजित नुक्कड़ सभा में एआईएसएफ़ जिला परिषद सदस्य सन्नी कुमार सिंह ने कहा कि कोलकाता और मुजफ्फरपुर की घटना सभ्य समाज बर्दाश्त नहीं कर सकता है।यह बंगाल और बिहार की लचर कानून व्यवस्था को दर्शाती है।सरकार को देश की महिलाओं की कोई चिंता नहीं है।जिस वजह से इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों का लगातार मनोबल बढ़ रहा है।मैं सरकार से यह मांग करता हूं कि स्पीडी ट्रायल करके दोषियों को फांसी दी जाए, ताकि समाज और देश में एक अलग संदेश जाए। इसके साथ ही साथ संसद में एक कठोर कानून बनाने की जरूरत है।वहीं जिला सहसचिव रौशन कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा दिया लेकिन सरकार बेटी पढ़ाने और बचाने दोनों में विफल है। वर्तमान में बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार इस घटना को राजनीतिकरण कर रही है यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।मौके पर नसीम रब्बानी, लाल साहेब कुमार, अजय,राहुल,हर्ष राज, विशाल,विकाश, नारायण,मोहन,अंकित, हिमांशु,कौशल आदि मौजूद थे।













एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom