Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

श्री कृष्णाष्टमी मेला को लेकर शांति समिति की बैठक

 श्री कृष्णाष्टमी मेला को लेकर शांति समिति की बैठक



नावकोठी/बेगूसराय/ संवाददाता

थाना क्षेत्र अंतर्गत श्री कॄष्ण जन्माष्टमी मेला को लेकर नावकोठी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा समिति के सदस्यों ने भाग लिया जिसमें विधि व्यवस्था नियंत्रण पर विस्तृत चर्चा की गई।इस दौरान श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।पहसारा पश्चिम,पहसारा पूर्वी, रजाकपुर,बेगमपुर, समसा आदि स्थानों पर मेला का आयोजन होता है जिसमें बृहद रूप में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।वहीं पहसारा पश्चिम में दंगल और सांस्कृतिक कार्यक्रम दोनों का आयोजन किया जाता है।इस दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु मेला समिति से विशेष चर्चा की गई।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मेला वॉलिंटियर को ड्रेस और आई कार्ड देने,पीने हेतु निःशुल्क पानी की व्यवस्था करने, अग्निशमन हेतु बाल्टी में बालू रखने,प्लास्टिक पंडाल निर्माण पर रोक आदि की जानकारी दी गई।वहीं अश्लील गीत पर डीजे नहीं बजाने एवं आर्केस्ट्रा डांस पर प्रतिबंध लगाया गया है।वहीं सभी मेला क्षेत्र की विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है।इस दौरान सर्किल इंस्पेक्टर आनंद कुमार, एस आई अरविंद शुक्ला, मनोज प्रसाद, कुंदन कुमार, विश्वजीत कुमार, पहसारा पश्चिम से मेला समिति अध्यक्ष वचन देव कुमार सिंह,जदयू  प्रखण्ड अध्यक्ष मुकेश कुमार,लोजपा नेता घनश्याम सिंह, मृत्युंजय कुमार,बेगमपुर से मेला अध्यक्ष आरूणी कुमार ठाकुर,नीतीश कुमार, आयुष राज,रजाकपुर से महेश्वर ठाकुर,अमरजीत साह,समसा से गौतम गोस्वामी,गांधीनगर गम्हरिया से दिलीप कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom