Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

श्री कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी एवं उत्पन्न अफवाहों के समाधान हेतु समिति के अध्यक्ष एवं संयोजकों ने अनुमंडल पदाधिकारी से मिला

श्री कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी एवं उत्पन्न अफवाहों के समाधान हेतु समिति के अध्यक्ष एवं संयोजकों ने अनुमंडल पदाधिकारी से मिला 


तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

तेघड़ा /बेगूसराय 

तेघड़ा के ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्मोत्सव  मेला की भव्यता प्रदान करने को लेकर विभिन्न मेला समिति स्तर से एवं प्रशासनिक स्तर से तैयारियां जोरों पर चल रही है। 23 अगस्त शुक्रवार को संपूर्ण मेला समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार साहू की अध्यक्षता में तेघड़ा के सभी 15 मेला मंडपों के अध्यक्ष एवं संयोजकों की आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से तेघड़ा की इस ऐतिहासिक मेला के आयोजन में तथाकथित व्यक्तियों द्वारा प्रशासनिक छवि को धूमिल करने की कोशिश पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें 23 अगस्त को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जन्माष्टमी मेला से संबंधित गलत तथ्य प्रसारित करवाया गया था। बैठक के उपरांत सभी 15 मेला मंडपों के प्रतिनिधियों ने अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार से मिलकर आयोजित होने वाले पांच दिवसीय जन्म महोत्सव मेला की तैयारी एवं  अफवाहों का खंडन करते हुए प्रशासनिक और मेला समितियों की बेहतर कोऑर्डिनेशन एवं सामंजस्य के आधार पर सभी स्तर की तैयारी एवं विधि व्यवस्था से संबंधित विस्तार से चर्चा की गई ताकि मेला के गौरवशाली एवं ऐतिहासिक विरासत बनी रहे। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद ने मेला समिति के अध्यक्षों और संयोजकों को अपने आयोजन के कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु कई तरह के निर्देश देते हुए कहा कि मेला की प्रतिष्ठा तेघड़ा  वासियों की प्रतिष्ठा ही नहीं बेगूसराय की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है। मेला की ऐतिहासिक सफलता के लिए प्रशासन दृढ़  संकल्पित है। मौके पर संपूर्ण मेला समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार साहू, नवीन पूजा समिति के अनुज कुमार, जय हनुमान समिति के मणि भूषण सिंह, आदर्श मेला समिति के शंकर पासवान, पानी टंकी मेला समिति के रविंद्र कुमार, प्रधान मंडप मेला समिति के हरे राम राय, प्रखंड सह अनुमंडल मेला समिति के विनोद कुमार महतो, नवयुवक संघ मेला समिति के सतीश सिंह, शिव मंदिर पूजा समिति के मोहन साह, पुराना ब्लॉक पूजा समिति के दीपक राय, मां दुर्गा पूजा समिति के चंद्र देव पासवान, वृंदावन पूजा समिति के राजेश कुमार, श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला समिति के सुरेंद्र चौरसिया,  बैजनाथ महाराज , कंचन किशोर,प्रमोद कुमार के अलावे अन्य सदस्य मौजूद थे।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom