Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बरौनी व तेघड़ा नगर परिषद क्षेत्र में जल जमाव की समस्या से मंत्री को कराया अवगत

बरौनी व तेघड़ा नगर परिषद क्षेत्र में जल जमाव की समस्या से मंत्री को कराया अवगत ।


तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

तेघड़ा /बेगूसराय ।

बेगूसराय जिला के तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत नगर परिषद तेघड़ा एवं नगर परिषद बरौनी के क्षेत्र में जल जमाव की समस्या के स्थाई समाधान की मांग को लेकर अयोध्या ग्राम निवासी सह भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार ने नगर विकास विभाग के मंत्री नितिन नवीन से मिलकर उन्हें पत्र देते हुए समस्याओं से अवगत कराया। विकास कुमार ने पत्र के माध्यम से बताया कि तेघड़ा नगर परिषद का गठन 12 वर्ष पहले हुआ लेकिन तेघड़ा मुख्य बाजार से जल निकासी का बड़ा नाला निर्माण नहीं होने की वजह से जल जमाव की स्थिति बनी रहती है। वही बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के दीनदयाल रोड की दुर्दशा पर ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष बरसात के समय पुरा नगर क्षेत्र जल जमाव हो जाता है।  टैक्स  अदाएगी करने वाला यह क्षेत्र टैक्सपेयर्स दूषित जल जमाव के बीच जीवन यापन करने के लिए विवश हें। संक्रामक बीमारियों के फैलने की खतरा भी बढ़ रहा है। जिससे आसपास के क्षेत्र की गलियों में जल जमाव से आम जनता और व्यवसायी परेशान है। उन्होंने बरौनी के दीनदयाल रोड के दुर्दशा पर चर्चा करते हुए कहा कि इन पूरे मार्ग में स्थाई रूप से शालों भर गंदा पानी के जल जमाव से इन क्षेत्र में अवस्थित दुकानों और घर जलमग्न है। जिससे इस क्षेत्र में निवास कर रहे लोगों को काफी  असुविधा हो रही है। दूषित जल जमाव के कारण तेजी से मच्छर पनप रहे हें ।और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है। व्यवसाय पूरी तरह से बंद हो गया है और व्यापारियों को लाखों रुपए का नुकसान का अतिरिक्त बोझ हो गया है। इन्होंने जल निकासी के लिए युद्ध स्तर पर कार्रवाई का आग्रह किया। नगर विकास विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने दोनों क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए इस पर त्वरित समाधान के लिए पहल करने का आश्वासन दिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom