Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

ई- शिक्षाकोष पर एंट्री को हल्के लेना पड़ेगा भारी, वैसे प्रधानाध्यापक पर होगी कार्रवाई

 ई- शिक्षाकोष पर एंट्री को हल्के लेना पड़ेगा भारी, वैसे प्रधानाध्यापक पर होगी कार्रवाई 


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

तेघड़ा ,बेगूसराय

 ई-शिक्षा कोष अब शिक्षक के साथ बच्चों की निगरानी का अमोघ हथियार साबित होने वाला है। शिक्षकों की इस पर नियमित उपस्थिति बनने लगी है। साथ ही, इसी शैक्षणिक सत्र से सभी बच्चों का डाटा भी ई-शिक्षा कोष पर अपलोड किया जाना है।तेघड़ा में अधिकांश विद्यालयों ने 90 प्रतिशत बच्चों की एंट्री इस पर कर ली गई है। कई बार चेतावनी के बाद भी कई विद्यालय प्रधान इसमें लापरवाह दिखे। उनके बच्चों की एंट्री का प्रतिशत 70 से नीचे रह गया है।अब वैसे विद्यालय प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू होगी। इन सभी विद्यालय प्रधानों से स्पष्टीकरण पूछे जाएंगे। इसमें अविलंब सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित प्रधानाध्यापक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बार-बार आदेश के बाद भी वरीय पदाधिकारीयों के आदेश की अवहेलना करना और कार्य में रुचि नहीं लेना गंभीर मामला है। कई प्राइवेट स्कूलों ने भी शुरू नहीं की एंट्री।ई- शिक्षा कोष पर बच्चों का सारा डिटेल एंट्री करने में सरकारी स्कूल थोड़े पीछे जरूर है। मगर प्राइवेट स्कूलों में तो आदेश को ठेका दिखाते आ रहा है। समग्र शिक्षा में पंजीकृत प्राइवेट स्कूलों में कुछ स्कूलों ने अभी बच्चे की एंट्री का काम शुरू भी नहीं किया है। जिसको लेकर आधिकारिक स्तर से वैसे विद्यालय संचालकों को तीन दिनों के अंदर प्रविष्टि शुरू नहीं करने पर एक तरफा कार्रवाई करते हुए स्कूल का यू डाइस कोड रद्द करने की चेतावनी दी गई है। वैसे विद्यालय को यू डाइस से मिलने वाली सभी सुविधाएं वापस ले ली जाएगी।  ई-शिक्षा कोष पर विभागीय सख्ती से संचालकों में हड़कंप  मचा हुआ है।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom