Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बैठक में दर्जन भर वार्ड पार्षदों ने थामा जन सुराज का दामन, प्रशांत किशोर के हाथों को मजबूत करने का लिया संकल्प

बैठक में दर्जन भर वार्ड पार्षदों ने थामा जन सुराज का दामन, प्रशांत किशोर के हाथों को मजबूत करने का लिया संकल्प 


तेघड़ा से आरएम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा ,बेगूसराय

जन सुराज चला गांव की ओर कार्यक्रम के तहत गुरुवार को तेघड़ा में नगर परिषद तेघड़ा के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कन्हैया कुमार के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई । बैठक के माध्यम से जागरूकता सह सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान तेघड़ा नगर परिषद के कुल 12 वार्ड पार्षदों ने स्व हर्ष जन सुराज की सदस्यता ग्रहण कर बिहार के दिशा और दशा परिवर्तन के क्षेत्र में बदलाव लाने को लेकर प्रशांत किशोर के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में विभिन्न पार्टी के विचारधारा को मानने वाले पार्षदों की सदस्यता ग्रहण करने पर कन्हैया कुमार ने उन्हें स्वागत करते हुए गमछा देकर सम्मानित किया। और अपने संबोधन में कहा कि बिहार में जन सुराज  उम्मीद की एक नई किरण बनकर उभर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर ने सर्वप्रथम बिहार को सुंदर राज्य बनाने का संकल्प लिया है इसमें युवाओं के पलायन को रोकने ,वृद्धावस्था पेंशन राशि 2000 देने, युवाओं को रोजगार एवं उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा , दिव्यांगों के बेहतर  जीवकोपार्जन की व्यवस्था एवं उन्नत खेती के लिए किसानों को ट्रेनिंग की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संस्थापक सदस्य अविनाश कुमार शीलू ने बताया कि सही लोग सही सोच और सामूहिक प्रयास से बिहार की व्यवस्था परिवर्तन कर एक नया बिहार बनाने का प्रशांत किशोर ने संकल्प लिया है। आज इस अभियान में जुड़ने के लिए युवाओं महिलाओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का हुजूम लगा हुआ है। बैठक में वार्ड पार्षदों के अलावे विभिन्न सामाजिक सरोकार से जुड़े लोग शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom