जन्माष्टमी मेला सुरक्षाकर्मी व्यवस्था को लेकर मंडप से होने वाले वित्तीय व्यवस्था को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने डीएसपी से मिला
तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
बेगूसराय तेघड़ा में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय ऐतिहासिक जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी विभिन्न मेला मंडप समितियों द्वारा जोर शोर से किया जा रहा है। तो दूसरी तरफ मेला की विधि व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक स्तर से भी तैयारियां जोरों पर है। तेघड़ा के विभिन्न मेला मंडपों की सुरक्षा व्यवस्था में लगाए जा रहे सुरक्षा कर्मियों की रहन-सहन एवं भोजन व्यवस्था पर प्रत्येक वर्ष मेला समिति से वित्तीय सहायता प्रशासन को दिया जाता था। मेला को व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने में मेला पूजा समिति की बहुत बड़ी भूमिका होती है। बढ़ती महंगाई की दौड़ में अब मेला समिति सुरक्षाकर्मियों की व्यवस्था को प्रशासनिक स्तर से मुहैया कराए जाने को लेकर गुरुवार को एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद से मिलकर उनसे अनुरोध किया गया कि सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था सरकार एवं प्रशासनिक स्तर से करवाया जाए। जिस पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद ने गंभीरता से विचार करते हुए सभी पूजा मंडप के पदाधिकारी के साथ बैठक कर निदान निकालने की बातें कही। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे अवकाश प्राप्त डीएसपी सह भाजपा नेता सुनील कुमार ने बताया कि तेघड़ा का जन्माष्टमी महोत्सव मथुरा और वृंदावन के बाद भारत में दूसरा स्थान रखता है। जहां 10 किलोमीटर की परिधि में 15 मेला मंडपों में आकर्षक मूर्तियां एवं विशाल पंडाल के साथ ही सजावट तथा विभिन्न तरह के प्रबंधकीय व्यवस्था का दायित्व मेला मंडप समितियां के कंधे पर रहता है। इन व्यवस्था के अलावे सुरक्षा कर्मियों पर अतिरिक्त खर्च वहन करने में मेला समितियां को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद से मिलकर इन समस्याओं को रखा गया और उनके द्वारा समाधान का आश्वासन भी मिला है । साथ में लोजपा प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव पासवान एवं भाजपा नेता सरोज राय भी मौजूद थे।





