Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

सुप्रीम कोर्ट के विरोध में एससी/एसटी के हड़ताल का मिला-जुला असर रहा नावकोठी/बेगूसराय/आर एम न्यूज संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा

 सुप्रीम कोर्ट के विरोध में एससी/एसटी के हड़ताल का मिला-जुला असर रहा


नावकोठी/बेगूसराय/आर एम न्यूज संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एससी/एसटी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर लेटरल एंट्री के मुद्दा को लेकर भारत बंद के तहत नावकोठी में बंद का मिला-जुला असर रहा। नावकोठी मुख्य सड़क पर बड़ी वाहन का परिचालन नहीं हो रहा था।लेकिन छोटी गाड़ियां धड़ल्ले से चल रही थी।हालांकि बंद समर्थकों द्वारा नाथबागर, हसनपुर बागर,नावकोठी, बेगमपुर,पहसारा आदि जगहों पर सड़क जाम कर कुछ देर के लिए यातायात ठप्प कर दिया। सर्किल इंस्पेक्टर आनंद कुमार,थानाध्यक्ष दिनेश कुमार,एस आई अरविंद शुक्ला,मनोज प्रसाद आदि प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा सक्रियता के साथ आम लोगों को कोई कठिनाई नहीं हो इसके लिए समझा-बुझा कर  जाम हटाते देखे गए।सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थाएं, ब्लाक,डाकघर, बैंक आदि अन्य दिनों की तरह खुली रही।बाजार आंशिक रूप से बंद रहा।बंद को कांग्रेस,राजद, सीपीआई,बाम मोर्चा समर्थन कर रहे थे।शिक्षण संस्थान बंद कराने के लिए बंद समर्थक बिना झंडा बैनर का जुलूस निकालकर बंद कराने का प्रयास किया लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ।प्रखंड कार्यालय खुला था। प्रखंड विकास पदाधिकारी ऑफिस में मौजूद थे लेकिन आम जनता कहीं दिखाई नहीं दे रहे थे।वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावकोठी में हड़ताल के कारण मात्र पांच गर्भवती महिलाएं जांच के लिए उपस्थित हुई।प्रखंड में हड़ताल का मिला-जुला असर देखा गया











एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom