अनावृष्टि से खरीफ फसल का नुकसान
नावकोठी/बेगूसराय/ संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा आरएम न्यूज
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खरीफ फसल धान एवं मक्का में पर्याप्त बारिश के अभाव में काफी नुकसान हो गया है।औसत से कम बारिश के कारण मक्के में एक भी दाना नहीं है।वहीं धान की फसल में मर्दाना होने की संभावना प्रबल हो गई है। किसानों को सरकार द्वारा डीजल अनुदान की घोषणा ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। पर्याप्त एवं लाचार बिजली व्यवस्था से अन्नदाता के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है।पैक्स अध्यक्ष कुमार गणेश शंकर सिंह, महेश महतो,शंकर महतो, संजय, रणबीर कुमार, रेखा देवी ने नावकोठी कृषि पदाधिकारी से फसल नुकसान का आकलन करने का आग्रह किया है।पैक्स अध्यक्ष रणबीर कुमार ने बताया की तीन प्रखंड क्रमशः नावकोठी,बखरी और गढ़पुरा तीनों मिलाकर एक कृषि पदाधिकारी होने की वजह से सुखा एवं फसल नुकसान से संबंधित कोई भी आकलन नहीं हो पा रहा है।प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्षों ने किसानों के हित का अनदेखी करने का आरोप कृषि विभाग पर लगाया है।पूरे प्रखंड में यूरिया, डीएपी का सरकारी दर पर बिक्री न होने की वजह से निजी दुकानदार किसानों से मनमानी उर्वरक का पैसा वसूली करते हैं।कृषि विभाग कुंभकर्णी निद्रा में सो रही है।प्रगतिशील किसान भोला कुमार, शिवेश रंजन,भगवान सिंह,चंदन कुमार आदि ने फसल छति का आकलन कर पूरे प्रखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने कि मांग की है।








