सदर पंचायत नावकोठी में आशा कार्यकर्ताओं की बैठक
बेगूसराय नावकोठी संवाददाता आरएम न्यूज नवीन कुमार मिश्रा कि खास रिपोर्ट
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सदर पंचायत नावकोठी के पंचायत भवन में आशा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।इसकी अध्यक्षता जिला मुखिया संघ के महासचिव,प्रखंड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिड्डू ने की।विदित हो की आशा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कुछ शिकायतें क्षेत्र से मिली थी जिसके संबंध में पंचायत के सभी आशा कार्यकर्ताओं से बातचीत की गई।इस दौरान सभी आशा कार्यकर्ताओं को सख्त हिदायत दी गई कि आगे से किसी भी प्रकार की शिकायत क्षेत्र से नहीं मिलनी चाहिए।वहीं उन्होंने सभी आशा कार्यकर्ताओं से कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का उचित ख्याल रखा जाए।इस दौरान उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं की समस्या भी सुनी और उसका निदान करने का प्रयास किया।इस दौरान आशा फैसिलेटर रुक्मिणी देवी, आशा कार्यकर्ता शोभा कुमारी, शबनम कुमारी, प्रतिमा कुमारी,कुमारी सावित्री,उषा किरण, कुंदन कुमारी आदि मौजूद थे।








