Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

राष्ट्रीय खेल दिवस पर महिला फुटबॉल टीम के कोच संजीव कुमार मुन्ना हुए सम्मानित।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर महिला फुटबॉल टीम के कोच संजीव कुमार मुन्ना हुए सम्मानित। 

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

 तेघड़ा /बेगूसराय


29 अगस्त गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा दरभंगा के जुबली हॉल में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस सह खेल दिवस पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी एवं दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद सर्वेश कुमार के द्वारा ऑल इंडिया महिला फुटबॉल टीम में 20 वर्षों से कोच के रूप में बेहतर योगदान देते आ रहे बरौनी खेल गांव निवासी संजीव कुमार मुन्ना जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से फुटबॉल खेल के इतिहास को जीवांत रखते हुए उसे मुकाम तक पहुंचने में अपनी अग्रणी भूमिका निर्वाह करते आ रहे जिन्हें सम्मानित किया गया। उनके सम्मान से बरौनी गांव सहित पूरे क्षेत्र के खिलाड़ियों एवं खेल प्रशासकों तथा बुद्धिजीवियों में काफी खुशी का माहौल है। खेल दिवस पर इन्हें मिले सम्मान को लेकर लोगों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में ऑल इंडिया महिला फुटबॉल संगठन के प्रशासनिक अध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, उपाध्यक्ष अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविंद्र मोहन प्रसाद, बेगूसराय खेल संगठन के महासचिव मनोज कुमार शर्मा, रेफरी हेड चिरंजीव ठाकुर, राज वाटर पार्क के प्रबंधक मुखिया संघ के पूर्व प्रखंडअध्यक्ष हेमंत कुमार शर्मा, नगर परिषद के पूर्व उपमुख पार्षद,व्यावसायिक संघ के सचिव सह जन सुराराज के जिला उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद रोशन,जिला पार्षद प्रवीण शेखर, बरौनी एक पंचायत के मुखिया पंकज सिंह राधे राधे, बरौनी दो के मुखिया प्रतिनिधि देवराज सिंह, बरौनी तीन के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष अमलेश कुमार राय, पूर्व मुखिया बरौनी कोऑपरेटिव सीत भंडार के अध्यक्ष भोला सिंह, वॉलीबॉल टीम के कप्तान नवीन कुमार सिंह, बरौनी 1 के सरपंच राजेंद्र सिंह बरौनी तीन के सरपंच अरविंद सिंह, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, श्रीदेव सिंह सिंह, शिक्षाविद चंद्रशेखर दास, सहित दर्जनों लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।


इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविंद्र मोहन प्रसाद ने खेल दिवस के अवसर पर संजीव कुमार मुन्ना को बधाई देते हुए कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने भारत को हॉकी में ओलिंपिक में स्वर्ण पदक दिलाया है। खेल को हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए और उनसे होने बताया कि खेलों से व्यक्तित्व का विकास, शारीरिक विकास, मानसिक विकास, सामाजिक विकास आदि होता है। उन्होंने कहा कि बरौनी गांव का यमुना भगत  स्टेडियम यहां पर आने वाले खिलाडिय़ों को जिला फुटबाल एसोसिएशन द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके अलावा कोच संजीव कुमार मुन्ना जो निशुल्क रूप से प्रशिक्षण दे रहे है। ऐसे प्रशिक्षकों बधाई और शुभकामना देते हें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom