पहसारा कुश्ती प्रतियोगिता के लिए स्टेडियम का होना जरूरी: राकेश सिन्हा
नावकोठी/बेगूसराय/ आर एम न्यूज संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा की खास रिपोर्ट
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पहसारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित दंगल प्रतियोगिता के फैनल में पूर्व राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि पहसारा के युवाओं में विशेषज्ञता है।इसी के बदौलत पिछले 1986से यहां लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर की कुश्ती होती है और पहलमान अपनी कौशल कला दिखलाते हैं।स्टेडियम नहीं होने के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। भविष्य में यहां स्टेडियम होगा।उन्होंने कहा कि बेगूसराय का नाम सबसे प्रदूषित शहर में गिना जाता है।यहां की औद्योगिक कंपनी सीएसआर की लगभग दो सौ करोड़ की राशि जनसरोकार के उपयोग में खर्च नहीं कर रही है। इसके लिए एक मुहिम चलाने की जरूरत है। उन्होंने मेरठ,पंडारक, गाजीपुर,बनारस, अयोध्या के साथ क्षेत्रीय पहलवानों की प्रतिभा के बड़प्पन करते हुए कहा कि क्षेत्रीय पहलवानों में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने की पात्रता है।ऐसे पहलवानों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है।पूर्व विधायक श्री कृष्ण सिंह ने कहा कि कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने भरपूर कला का प्रदर्शन किया है।उन्होंने इस प्रतियोगिता में भरपूर सहयोग के लिए पहसारा के लोगों की प्रशंसा की। लोजपा के वरिष्ठ नेता सुदर्शन सिंह ने कहा कि कुश्ती की पहली कड़ी अनुशासन है।इसे खेल भावना से खेलना चाहिए।हार और जीत से घबराने की जरूरत नहीं है।हार से ही जीत का मार्ग प्रशस्त होता है। समारोह को लोजपा नेता प्रेम पासवान,भाजपा नेता नवीन कुमार सिंह, आर एस एस के विभाग संचालक सुशील कुमार सिंह,पूर्व डीएसपी सुनील कुमार सहित अन्य लोगों ने अपने विचार रखे।अध्यक्षता पूजा समिति के अध्यक्ष वचन देव सिंह ने की।वहीं संचालन लोजपा युवा नेता घनश्याम कुमार ने किया। कुश्ती प्रतियोगिता का सुन्दर संचालन शिवेश रंजन कर रहे थे।मौके पर मुखिया संघ के जिला महासचिव,प्रखण्ड आध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिड्डू,पहसारा पश्चिम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राम नाथ सिंह ऊर्फ बुडुल,श्याम नारायण सिंह,आजाद सहनी,मुन्ना सिंह,शिवम कुमार,चंदन कुमार सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।



