आलापुर में सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
तेघड़ा; सदस्यता अभियान की तैयारियों को लेकर तेघड़ा के धनकौल शक्तिकेंद्र अंतर्गत आलापुर गाँव स्थित पंकज चौधरी के आवास पर कार्यशाला का आयोजन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गुड्डू की अध्यक्षता में की गई। कार्यशाला में राजेश कुमार गुड्डू ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को सदस्यता अभियान को संगठन के महापर्व के रूप में मनाना है। पार्टी ने लोगों को सदस्य बनाने के लिए चार तरह की व्यवस्थाएं की हैं। इसमें ऑनलाइन, नमो एप, क्यूआर कोड और फॉर्म भरकर सदस्य बनाया जाएगा।
वही तेघड़ा विधान सभा के पुर्व विधायक ललन कुंवर ने कहा डिजिटल सदस्यता के जरिए बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ना है। इसमें सभी को पूरी ताकत से लगना होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर जाकर आमजन को सदस्य बनाना है। मंच संचालन भरत चौरसिया ने किया । कार्यशाला में
जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह , विकाश कुमार एवं मृत्युंजय कुमारविरेश , महादलित प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक सुनील राम , अति पिछड़ामोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र मेहता , मंडल महामंत्री बलराम सहनी , मंडल मंत्री अमरेश कुमार पप्पू एवं नरेश चौधरी , किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज प्रसून, अमरनाथ राय , लाल मुनि यादव, कुमुद साह , अजीत कुमार , अलोक कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए ।





