Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

तेघड़ा डीपीएस स्कूल में मना राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस, छात्रों ने भारत के स्वर्णिम इतिहास को याद किया।

तेघड़ा डीपीएस स्कूल  में मना राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस, छात्रों ने भारत के स्वर्णिम इतिहास को याद किया।


तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट


तेघड़ा ,बेगूसराय

 23 अगस्त शुक्रवार को देश में पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष मनाया गया। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर तेघड़ा साहू पेट्रोल के समक्ष संचालित डीपीएस स्कूल  में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की पहली वर्षगांठ पर  पर छात्र-छात्राओं ने क्वीज प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके अलावा पोस्टर मेकिंग,  पोस्टर पेंटिंग एवं अंतरिक्ष से संबंधित विडियो  छात्र-छात्राओं को दिखाया गया । विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार ने बच्चों को बताया कि यह भारत की उस स्वर्ण उपलब्धि को याद करने के लिए मनाया गया। जब हमारा तिरंगा धरती पर नहीं चांद पर लहराया था। 23 अगस्त 2023 के दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया। चन्द्रयान-3 मिशन विक्रम का लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर आसानी से लैंड हो गया था। ऐसा करने वाला भारत पूरे विश्व का पहला देश बन गया। चांद की सतह पर उत्तरने वाला भारत चैथा देश बना था। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की थीम ‘‘चांद को छूते हुए जीवन को छूना भारत की अंतरिक्ष गाथा‘ है।


पूरे भारत देश में 23 अगस्त 2024 को पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जा रहा है। जिस जगह विक्रम लैंडर को उतारा गया था। उस पाइंट को शिव शक्ति पाइंट नाम दिया गया है। 
इसका उद्देश्य भावी पीढ़ी और युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जोड़ने के लिए प्रेरित करना है। अंतरिक्ष कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता के लिए छात्रों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर भगवानपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशवंत चौधरी, विद्यालय के निदेशक राजीव कुमार, प्राचार्य मनीष कुमार उप प्राचार्य ऋषिकेश,  विद्यालय परिवार के सिमरन कुमारी, कृष्णा झा, कंचन कुमारी,अभिषेक कुमार, शुभम कुमार ,प्रिया कुमारी ,बिट्टू कुमार समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom