Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

वत्स सेवा समिति का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 25 अगस्त रविवार को

वत्स सेवा समिति का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर  25 अगस्त रविवार  को


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 



तेघड़ा /बेगूसराय  


वत्स सेवा समिति की ओर से 25 अगस्त रविवार को रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। वत्स सेवा समिति प्रधान कार्यालय, नया नगर दुलारपुर प्रखंड तेघड़ा के सचिव रजनीश कुमार ने बताया कि यह रक्तदान शिविर  भगवानपुर प्रखंड के औगान, दहिया  के एलिट इंटरनेशनल स्कूल में पूर्वाह्न 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक इच्छुक व्यक्ति रक्तदान कर सकते हें। इसके लिए संस्था के सदस्यों एवं समाज के जागरूक लोग  शिविर को सफल बनाने में जुटे हें। उन्होंने व्यक्तियों व रक्त वीरों से शिविर में पधारने का आह्वान किया है। संस्था के सक्रिय सदस्य शिक्षक रंजीत  कुंवर ने बताया कि इस मौके पर रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र मोमेंटो  उपहार देकर सम्मानित किया जायेगा। भविष्य में विपरित परिस्थिति में उन्हें रक्त भी उपलब्ध कराया जायेगा। एमबीबीएस डॉक्टर रह चुके अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद  का कहना है  कि रक्तदान हमारा सामाजिक दायित्व है। हमारे रक्तदान से किसी की जिंदगी बच सकती है। इसी भावना से रक्तदान करना चाहिए। ताकि जरूरतमंद को आपातकाल में निराश ना होना पड़े।  रक्तदान से शरीर में कमजोरी नहीं आती है जितना रक्त निकलता है उसकी पूर्ति एक-दो दिन में हो जाती है।  लोग रक्तदान से बचते हें।जो रक्तदान भी करते हें। वो मात्र प्रचार के लिए करते हें । यह गंभीर समस्या है गंभीर रोगियों को रक्त उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है इससे अधिक परोपकार का कार्य दूसरा नहीं है। यदि हमारे रक्तदान से कभी किसी की जिंदगी बच जाती है तो इससे बड़ा धर्म और कर्म क्या हो सकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अविनाश कुमार शंभू,कोषाध्यक्ष चंदन कुमार, कृष्ण मुरारी एवं अतुल कुमार आदि की सराहनीय भूमिका देखी जा रही है




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom